( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )
लखनऊ । उत्तर प्रदेश आंशिक कोरोना कर्फ्यू के परिणाम दिखने लगे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण कुछ कम होता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों आंकड़ों के अनुसार 21,331 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 278 लोगों की मौत हो गई है। कानपुर और लखनऊ में सबसे ज्यदा मृत्यु दर्ज की गई है। कानपुर में 30 और लखनऊ में 30 लोगों ने दम तोड़ दिया है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 2,25,271 हो गई है। इसी दौरान 29,709 कोरोना संक्रमण से जंग जीत कर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 16 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के 27,426 नए मामले सामने आए थे और 103 लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त 1,50,676 कुल सक्रिय केस थे। 20 अप्रैल को 29,754 नए केस मिले और 163 लोगों की जान चली गई, जबकि 2,23,544 एक्टिव केस हो गए। इसके बाद 29 अप्रैल को स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। 35,156 नए केस मिल और 298 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमित मामलों की संख्या तीन लाख से ऊपर पहुंच गई। पाच मई को 31,165 केस मिले और 357 लोगों ने दम तोड़ दिया। नौ मई को 23,333 नए केस मिले और 296 लोगों की मृत्यु हुई और कुल संक्रमित केस घट कर 2,33,981 हो गई। अब चौबीस घंटे में 10 मई को 21,331 केस आए हैं जो एक दिन पहले से दो हजार कम है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2,14,977 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, इसमें 21,331 संक्रमित मिले हैं। संक्रमण से ठीक होकर 29,709 रोगी अपने घरों में पहुंच गए। नए संक्रमित मरीजों की तुलना में अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की अधिक संख्या सरकार को भी सुकून दे रही है। पिछले 24 घंटों में 278 मरीजों का कोरोना से निधन हो गया। लखनऊ में 26 और कानपुर में 30 मरीजों की मौत हुई। झांसी में 16, आजमगढ़ में 15, हरदोई और गोंडा में 12-12, गौतम बुद्ध नगर में 10 और वाराणसी में नौ मरीजों की मृत्यु इस बीमारी से हो गई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
