- दयाशंकर मिश्रा
बलिया। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इसका संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हाल यह है कि मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 489 नए मरीज जहां मिले वहीं, एक वृद्ध की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गड़वार के सिकरियागंज निवासी वृद्घ की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब मरने वालों की कुल संख्या 178 से बढ़कर 179 हो गई है। जबकि नए 489 केस पाए गए हैं। वहीं एक्टिव केस 3208 हैं।

हालांकि राहत भरी खबर यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या 2179 है। होम आइसोलेशन में 2703 तथा एल-1 और एल-2 बसंतपुर में 52 मरीजों को भर्ती किया गया है। जबकि सोमवार को 2315 लोगों की जांच की गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
