City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

कोरोना की रफ्तार : यूपी में मौतों ने बढ़ाई चिंता, 352 लोगों की गई जान, कोरोना के 25,858 नए मामले …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है, लेकिन कोरोना से लगातार होने वाले मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 352 मौतें हुईं हैं। इनमें से सबसे अधिक 66 मौतें अकेले कानपुर में हुईं हैं। राज्य में अब तक कुल 13,798 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, मंगलवार को भी नए संक्रमित मरीजों की तुलना में अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 20,8558 मरीजों की जांच हुई। इसमें से 25,858 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि 38683 मरीज कोरोना को हराकर अस्पतालों से अपने घर पहुंच गए हैं। अब राज्य में 2,72,568 कोरोना के कुल एक्टिव केस हैं।


राजधानी लखनऊ में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। सोमवार को जहां लखनऊ में 36 हजार से अधिक सक्रिय केस थे वहीं, मंगलवार को यह घटकर 33,689 रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 5,079 लोग कोरोना को मत दे दी है। इन सबके बावजूद अभी भी लखनऊ में संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में प्रदेश में सबसे ज्यादा 2407 संक्रमित केस मिले हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो गई है।


कानपुर नगर में भी 13193, वाराणसी में 12888, प्रयागराज में 10101, मेरठ में 11373, बरेली में 7692 व गोरखपुर में 8783 संक्रमित मरीज हैं। गौतमबुद्धनगर में 8062 संक्रमित मरीजों की संख्या है। कोरोना संक्रमित मरीजों में सबसे कम हाथरस में 455 मरीज हैं। कौशांबी में 624 व कासगंज में 629 मरीज हैं। श्रावस्ती में भी 864 व अंबेडकर नगर में 888 कोरोना संक्रमित मरीज हैं।
कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा सरकार की चिंता बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटे में 352 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो गई। कानपुर में सबसे अधिक 66 मौत कोरोना से हुई। लखनऊ में 22, गाजियाबाद में 24, वाराणसी में 19, झांसी में 15, चंदौली में 13, भदोही में 14 मरीजों की मौत हुई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सूने घर में इण्टर के छात्र ने फांसी लगाकर घटना को दिया अंजाम, पिता ने देखा तो मचा कोहराम

यूपी विधानसभा 2022 : खराब छवि मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी भाजपा, प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में आज बैठक

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का किया लोकार्पण: स्वच्छता का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

कोरोना महामारी : मंडल के चारों जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त …

डीएम नगेंद्र और एसपी अंकुर ने सुनीं समस्याएं: तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

City News Uttar Pradesh

किसानों की ‘तबाही’ पर कांग्रेस का हल्ला बोल: बांदा को ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित करने की मांग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़