25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
'तांडव': फसल चौपट, आशियाने हुए धराशाई, मुआवजे की आस में 'डीएम दरबार' में किसान
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

‘तांडव’: फसल चौपट, आशियाने हुए धराशाई, मुआवजे की आस में ‘डीएम दरबार’ में किसान

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। तेज बारिश ने “किसानों की जिंदगी में ऐसी तबाही मचाई कि महीनों की मेहनत खेतों में बर्बाद” हो गई और कई परिवारों के “सिर से छत” छिन गई। तैयार खड़ी “तिल की फसल” बारिश की मार से “खराब” हो गई, वहीं कई “कच्चे मकान भी गिर” गए। “चारों तरफ नुकसान का मंजर” देखकर “परेशान किसान” सोमवार को “बर्बाद तिल की फसल हाथों” में लेकर “डीएम कार्यालय पहुंच” गए। नरैनी तहसील के बसहरी गांव के किसानों का कहना है कि तिल की फसल तैयार होने के समय हुई “तेज बारिश ने उनकी पूरी मेहनत चौपट” कर दी।'तांडव': फसल चौपट, आशियाने हुए धराशाई, मुआवजे की आस में 'डीएम दरबार' में किसानकिसान बृजलाल ने बताया कि फसल कटाई की तैयारी थी, लेकिन बारिश ने खेत में खड़ी फसल को खराब कर दिया। हाथ में खराब फसल लेकर डीएम कार्यालय पहुंचना किसानों के लिए सिर्फ आवेदन देना नहीं, बल्कि अपनी आंखों देखी बर्बादी प्रशासन के सामने रखने का प्रयास था। ग्रामीणों के मुताबिक खेती ही उनके परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है। फसल खराब होने के बाद किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। महीनों की मेहनत, बीज, खाद और लागत लगाने के बाद जब कमाई का समय आया तो बारिश ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अब परिवार का खर्च चलाने और अगली फसल की तैयारी के लिए भी उनके सामने संकट है।'तांडव': फसल चौपट, आशियाने हुए धराशाई, मुआवजे की आस में 'डीएम दरबार' में किसानबारिश का कहर खेतों तक ही सीमित नहीं रहा। गांव में कई कच्चे मकान गिरने से परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर फसल और मकानों के नुकसान का सर्वे कराने की मांग की। किसानों ने कहा कि जमीनी जांच के बाद नुकसान के आधार पर प्रभावित परिवारों को नियमों के अनुसार मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए। बसहरी में बारिश गुजर गई, लेकिन अपने पीछे तबाही छोड़ गई “खेतों में बर्बाद तिल, ढहे आशियाने और टूटे परिवारों की उम्मीदें”। अब किसानों की निगाह प्रशासन पर टिकी है कि इस बर्बादी का सर्वे कब होगा और मदद कब पहुंचेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व मुख्य मंत्री निशंक नें दी सलाह : “ग्राउंडवर्क और सोशल मीडिया पर करें फोकस”

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज से बांदा जेल पहुंचा था 500 रुपये में सिम कार्ड

City News Uttar Pradesh

लाल सोने का ‘काला साम्राज्य’: मौरंग माफियाओं की उडी नींद, लोकेटर ‘राडार’ पर ?

City News Uttar Pradesh

यूपी में पहले चरण की वोटिंग खत्म : 5 बजे तक कुल 57.79 प्रतिशत वोटिंग, पढ़िए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग

City News Uttar Pradesh

यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान: जिम्मेदारों ने निभाई अनौपचारिकता

City News Uttar Pradesh

News : विद्यार्थी परिषद ने युवा दिवस पर निकाली शोभायात्रा…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़