- विनोद मिश्रा
बांदा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य मंत्री वर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल भाजपा नेताओं को सोशल मीडिया के महत्व और ताकत का एहसास कराया। बताया की इस हथियार के द्वारा मिशन 24 को कामयाब बनाया जा सकता है। उन्होंने इसके साथ ही केंद्र की ओर से दिए कार्यों का जोर-शोर से प्रचार करने पर जोर दिया, ताकि लोगों में सरकार के प्रति भरोसा पैदा हो सके। नेताओं से जनता के बीच जाकर निरंतर संवाद बनाये रखने की जरूरत बताई।

पूर्व मुख्य मंत्री निशंक सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं को नसीहत दे रहे थे। कहा की अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों 2024 की तैयारी शुरू कर दी गईं है। इसी संदर्भ में उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व और वर्तमान समय में आने वाले समय में डिजिटल उपस्थिति के बारे में समझाया। कहा कि वे सोशल मीडिया पर अपनी फॉलोइंग बढ़ाने और मतदाताओं को जोड़े रखने के लिए जमीनी स्तर पर सख्ती से काम करें। लोगों को जोड़ने के लिए विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही।

पूर्व मुख्य मंत्री नें कहा की पार्टी की ओर से दिए गए क्षेत्र की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी करें। आपके काम प्रोत्साहित करने वाले होने चाहिए। जिन्हें जो क्षेत्र सौंपा गया है, उसका नियमित दौरा करना फायदेमंद होगा।क्षेत्र में आपकी उपस्थिति स्थानीय लोगों के मन में दर्ज होनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकारात्मक बनती है।

इसके साथ ही केंद्र की ओर से दिए कार्यों का जोर-शोर से प्रचार करने पर जोर दिया। ताकि लोगों में सरकार के प्रति भरोसा पैदा हो सके। इस दौरान उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर दुख जताया गया। दो मिनट का मौन रख मृतात्माओं की शांति के लिये ईश्वर से विनती की गईं। इस अवसर पर भाजपा पप्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, सांसद आरके पटेल, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह आदि पार्टी के वरिष्ठ भारी -भरकम नेताओं की टोली उपस्थित रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
