- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला अस्पताल में इस समय रोजाना मरीज जांच में संक्रमित निकल रहे हैं। हर तरफ संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में चिकित्सक प्रदीप गुप्ता कोरोना योद्धा की तरह डटकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। वह अपने सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों का भी हौसला बढ़ा रहे हैं। जिससे वह संक्रमण को लेकर भयभीत न हो सकें।

जिला अस्पताल में रोजाना संक्रमित मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर उनके पॉजिटिव होने की जानकारी हो पाती है। इस बीच उपचार करने वाले चिकित्सक व स्वस्थ्य कर्मियों के संक्रमण की चपेट में आने का ज्यादा खतरा रहता है। लेकिन जिला अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ. प्रदीप कोरोना को लेकर जरा से भी नहीं घबरा रहे हैं। खुद की सुरक्षा के लिए मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। अस्पताल आने वाले हर मरीज का आम दिनों की तरह ही पूरे जोश के साथ उपचार कर रहे हैं। उन्हें अपने मरीजों व सहयोगी कर्मियों के स्वास्थ्य की चिता ज्यादा रहती है। उन्हें भी संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने की सलाह देते हैं।

अपने आवास में जाते ही एंटी बैक्टीरिया घोल आदि से नहाकर कपड़ों को अलग टांगते हैं। अलग रूम में रहकर क्वारंटाइन नियम का पालन करते हैं। पांच वर्षीय बेटे सौर्य व पत्नी सुधा से दूर से ही बात करते हैं। बेटा कई बार पास आने की जिद करता है तो किसी तरह समझाकर उसे मना करते हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
