City News Uttar Pradesh
बांदा में सपा के 'टिकट' का 'सौदा' लीक: डील का वायरल 'आडियो' बना भूचाल !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में सपा के ‘टिकट’ का ‘सौदा’ लीक: डील का वायरल ‘आडियो’ बना भूचाल !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी की जिला ‘सियासत में भूचाल’ आ गया है। ‘तिंदवारी विधानसभा टिकट’ को लेकर हो रही ‘लेन-देन’ की कथित कवायद का एक ‘आडियो वायरल’ हो गया। इस ने ‘साफ’ कर दिया है कि बांदा में ‘सपा का टिकट विचारधारा और संघर्ष से नहीं, बल्कि अंदरूनी सेटिंग और ‘लेन-देन’ से ‘तय’ हो रहा है!

बांदा में सपा के 'टिकट' का 'सौदा' लीक: डील का वायरल 'आडियो' बना भूचाल ! वायरल कथित ऑडियो में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा सपा नेता अच्छे लाल यादव से तिंदवारी टिकट पर ‘खुलेआम डील’ करते सुनाई दे रहे हैं। पूरे वीडियो का ‘सार’ एक ही है की रामलाल प्रजापति को कैसे टिकट दिलाना है? कथित बातचीत में मधुसूदन कह रहे हैं कि “प्रत्याशी से कह देना कि वह मुझे पकड़े रहे क्योंकि वह कटा-कटा” रहता है। रामलाल “भरोसा” दिलाता है कि “वह आपके पैरों पर गिरेगा। वाहन आदि की व्यवस्था” रहेगी।

सपा में 'वर्चस्व' युद्ध : जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव, निष्कासन की 'जंग' से संगठन में 'भूचाल'यह सामान्य बातचीत नहीं है, यह टिकट दिलाने के एवज में संसाधन और वफादारी की गारंटी लेने की कवायद है। मधुसूदन का यह कहना कि “वह कटा-कटा रहता है” और “मुझे पकड़े रहे”, सीधे तौर पर दर्शाता है कि प्रत्याशी को मेरी शरण में रहना होगा, तभी टिकट मिलेगा। साथ ही “वाहन व्यवस्था” का जिक्र इस लेन-देन के आर्थिक पहलू को उजागर करता है? आडियो में मधुसूदन से यह भी कहा जा रहा है कि तिंदवारी में सपा की स्थिति ‘बहुत मजबूत’ है, लेकिन विशंभर निषाद का ‘विरोध’ है। यानी ‘टिकट जिताऊ’ है और इसी ‘जिताऊ टिकट’ के लिए यह ‘पूरी सौदेबाजी’ चल रही है ! अंत में “गोपनीयता बरकरार रखने” की हिदायत इस बात का सबूत है कि “यह कोई खुली राजनीतिक चर्चा नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे का खेल” है।

डीएम चेंबर छोड़कर भागे: सपा नेता अशोक सिंह गौर के 'आंदोलन' नें भर दी थी सिहरन !इस कथित वीडियो के सामने आते ही “सपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश” है। उनका कहना है कि जो जिलाध्यक्ष पार्टी का “सिपाही” होना चाहिए, वही “टिकट का सौदागर” बन गया है। टिकट के लिए इस तरह की “लेन-देन” की कवायद पार्टी की “जड़ों को खोखला” कर रही है। अब प्रश्न सीधे लखनऊ तक जा रहा है की क्या अखिलेश यादव इस तरह टिकट की बोली लगाने वाले निर्वतमान जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई करेंगे?

बांदा में सपा के 'टिकट' का 'सौदा' लीक: डील का वायरल 'आडियो' बना भूचाल !क्या एक प्रत्याशी विशेष रामलाल प्रजापति को “टिकट” दिलाने के लिए चल रही इस “कथित डील की जांच” होगी ? मधुसूदन की इस “कवायद ने सपा की साख” पर “गंभीर सवाल खड़ा” कर दिया है? हालांकि वायरल कथित ऑडियो की हम पुष्टि नहीं करते, पर इसमें जो टिकट के ‘लेन-देन’ की बात ‘उजागर’ हुई है, उसने “सपा की जिला राजनीति में भूचाल अवश्य| ला दिया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल बना भ्रष्टाचार का जंगल: करोड़ों का हरियाली खेल उजागर, सिस्टम मौन दर्शक !

City News Uttar Pradesh

Banda- पिता द्वारा पत्नी की हत्या से पुत्रों के सुनहरे भविष्य पर काली छाया !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

City News Uttar Pradesh

Banda : घरों का राशन चाट गया कोरोना कर्फ्यू , एक के चार वसूल रहे जमाखोर …

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश पर हो गया खुल जा सिम -सिम: केयर टेकर भी हटा

City News Uttar Pradesh

बालू माफिया ‘बेलगाम’: बांदा में डंप कारोबारियों का राज, प्रशासनिक ‘खामोशी’ पर उठे सवाल ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़