City News Uttar Pradesh
मौत के 'पुल' पर चलती 'जिंदगी': बीस साल औऱ 'जिंदगी पर दांव' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मौत के ‘पुल’ पर चलती ‘जिंदगी’: बीस साल औऱ ‘जिंदगी पर दांव’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा।बीस साल और पुल’ के नाम पर ‘सिर्फ लकड़ियां’ ! हर दिन ‘खतरे’ का सफर ‘बार-बार गुहार’ और अब ‘चुनाव बहिष्कार’ की ‘चेतावनी’। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि बांदा जिले की ग्राम पंचायत ‘अतरहट की जमीनी हकीकत’ है।

मौत के 'पुल' पर चलती 'जिंदगी': बीस साल औऱ 'जिंदगी पर दांव' !जहां आज भी ग्रामीण एक स्थायी पुलिया का ‘इंतजार’ करते-करते ‘थक’ चुके हैं और ‘जान जोखिम’ में डालकर ‘लकड़ी के अस्थायी पुल’ से ‘आवागमन करने को मजबूर’ हैं। विकास के दावों के बीच ‘अतरहट की यह तस्वीर सिस्टम से सीधा सवाल’ कर रही है ‘आखिर ग्रामीणों को पक्की राह कब’ मिलेगी?

मौत के 'पुल' पर चलती 'जिंदगी': बीस साल औऱ 'जिंदगी पर दांव' !ग्राम पंचायत अतरहट के ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 20 वर्षों से लकड़ी के ‘अस्थायी पुल’ के ‘सहारे आवाजाही’ हो रही है। बारिश के दिनों में ‘हालात और ज्यादा खतरनाक’ हो जाते हैं। लकड़ियों से बने इस ‘अस्थायी रास्ते से गुजरना’ हर दिन किसी ‘खतरे से खाली’ नहीं है, लेकिन ‘मजबूरी’ ऐसी है कि ‘ग्रामीणों के पास दूसरा रास्ता भी नहीं’

मौत के 'पुल' पर चलती 'जिंदगी': बीस साल औऱ 'जिंदगी पर दांव' !बच्चे हों, बुजुर्ग हों या महिलाएं ‘जरूरत’ पड़ने पर इसी ‘अस्थायी पुल का सहारा’ लेना पड़ता है। ‘सवाल’ यह है कि जिस रास्ते पर हर दिन ‘जिंदगी दांव’ पर लग रही हो, वहां ‘पक्की पुलिया दो दशक से क्यों नहीं बन’ पाई ? ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया निर्माण को लेकर कई बार संबंधित ‘अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार’ लगाई, लेकिन आज तक समस्या ‘जस की तस’ है। गांव के लोगों ने समस्या का स्थायी ‘समाधान’ नहीं होने पर ‘चुनाव बहिष्कार की चेतावनी’ दी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया मुख्तार अंसारी की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तय नहीं हो पाए आरोप

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में नेत्र शिविर : पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें अटल द्वार का किया लोकार्पण : विकास के प्रति दिखाये अटल इरादे

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह नें ड्रीम प्रोजक्ट में तेजी के लिये डाला स्पीड का गेयर ! …

City News Uttar Pradesh

धोखाधड़ी मामले में चित्रकूट के सपा जिलाध्यक्ष भेजे गए जेल, गलत तरीके से शस्त्र छुड़ाने का है प्रकरण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें राजनीतिक क्षितिज पर तान दी निकाय चुनाव की पतंग : “मंझा” अति मजबूत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़