- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर निकाय चुनाव की राजनीतिक पतंग विधायक प्रकाश नें जन क्षितिज पर तान दी हैं। रणनीति का ऐसा “डोर मंझा” बन रहा है जिसे “विपक्ष की पतंग काट” न सके।

इसी के तहत सदर विधानसभा सभा में विधायक प्रकाश दिवेदी अभी से चुनावी मंथन के साथ निकाय चुनाव में भाजपा की स्थिति अभेद्य बनाने की औऱ मंथन, चिंतन औऱ रणनीति को अंजाम दे रहें हैं। सीसी सड़कों के लोकार्पण औऱ शिलान्यास की बहार ला दी है।

मतदाताओं को यह समझाया जा रहा हैं कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। यदि नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज होती है तो स्थानीय स्तर पर भी मजबूती मिलेगी।

यदि इसे तीसरा इंजन कहें तो गलत न होगा। विधायक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि सभी वार्डों में जीत दर्ज कर विकास का तीसरा इंजन जोड़ने में जुट जाएं।

इसी को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्वारा वार्ड स्तर पर बैठकें शुरू की जा चुकी हैं। आरक्षण घोषित हो चुका है औऱ प्रकाश की रणनीति हैं कि सभी वार्डो में न्यूनतम पांच बैठक अधिसूचना घोषणा के पूर्व वह पूरी कर दें, ताकि चुनाव घोषित होने पर स्थिति विपक्षी दलों को “एक धक्का औऱ” देने की सी ही मात्र रह जायें।

विधायक प्रकाश के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता “घर-घर पत्रक बांटने” का कार्य कर रहें हैं। पत्रक में सरकार के कार्य बताए गए हैं। अलग-अलग वर्ग के लिए चलने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी गई है। सरकारी योजनाओं की जानकारी कैसे प्राप्त करें, उनका लाभ कैसे लें इस संबंध में भी जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उनके क्षेत्र में घरों की संख्या आवंटित कर जनसंपर्क करने का निर्देश दिया है। “सामाजिक समीकरणों की रणनीति के अनुसार” निकाय चुनाव को गति दे रहें हैं। मोबाइल नंबर भी कार्यकर्ताओं के एकत्र हो रहें हैं। मतदाताओं को बूथ और भाग संख्या बताने की भी जिम्मेदारी दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
