City News Uttar Pradesh
बांदा में 'वीबी-जी राम जी' का ब्रेकअप ! अब नहीं होगा जय राम जी !
Otherबुंदेलखंड

बांदा में ‘वीबी-जी राम जी’ का ब्रेकअप ! अब नहीं होगा ‘जय राम जी’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। साहब, चौंकिए मत। यह कोई ‘घर के झगड़े की खबर नहीं’ है। यह कहानी है सरकार की सबसे चर्चित योजना और बुंदेलखंड के किसानों की। बुंदेलखंड में ‘कहावत’ है ‘जब फसल खड़ी हो,तो मजदूरी नहीं करनी’। उसी कहावत को अब ‘शासन ने सरकारी आदेश’ बना दिया है।

बांदा में 'वीबी-जी राम जी' का ब्रेकअप ! अब नहीं होगा जय राम जी ! मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब खेती के समय में गांव में ‘वीबी-जी राम जी योजना’ के तहत कोई नया काम नहीं खुलेगा। सरकार ने इसके लिए ‘साल के तीन सबसे व्यस्त दिन तय’ किए हैं। पहला मौका जब धान की रोपाई होगी, यानी 1 से 20 जुलाई तक। इस समय ‘गांव का हर हाथ खेत में कीचड़’ में होगा।

मनरेगा की "सत्यनारायण कथा" जिले में नहीं चल पा रही "सत्य" पर !दूसरा मौका जब ‘धान कटेगी और गेहूं बोया’ जाएगा, यानी 15 अक्टूबर से 5 नवंबर तक, यह ‘किसान के लिए सबसे भागदौड़’ वाला ‘समय’ होता है। तीसरा मौका जब गेहूं की कटाई होगी, यानी 1 से 20 अप्रैल तक, जब घर में ‘अनाज’ आएगा तब कोई मजदूरी पर नहीं जाएगा। इन ‘तीनों सीजन में कुल 60 दिन’ तक गांव में योजना के तहत कोई ‘नया काम न तो शुरू होगा, न ही मंजूर’ किया जाएगा।

बांदा में 'वीबी-जी राम जी' का ब्रेकअप ! अब नहीं होगा जय राम जी ! सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को ‘सख्त हिदायत’ दी है कि इस ‘आदेश का कड़ाई से पालन’ किया जाए और अगर खेती के समय में ‘जबरन काम खोला’ गया तो कार्रवाई होगी। सीधा मतलब है कि सरकार ने मान लिया है कि ‘योजना से बड़ा किसान है और किसान से बड़ी उसकी फसल’ है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रकाश द्विवेदी नें दिया स्वागत से सियासी संदेश: शक्ति प्रदर्शन कर जताया ‘कद’

City News Uttar Pradesh Desk

नशे की एक रात ने छीन ली ‘इकलौती’ आस: पिता की ‘डांट’ के बाद ‘बेटे’ ने त्यागी ‘दुनिया’

City News Uttar Pradesh Desk

अनोखा विधायक प्रकाश : गरीबों की ‘जिंदगी’ बचाने का रच रहे ‘इतिहास’

City News Uttar Pradesh Desk

दहशत फैलाने वाले ‘गिरोह’ का अंत: गैंगस्टर के ‘तीन’ अभियुक्तों को ‘कोर्ट’ ने सुनाई ‘तीन साल’ की सजा

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश नें ‘खतौनी सुधार व लिफ्ट कैनाल’ का उठाया मुद्दा: सदन में चर्चा हेतु लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘हरित घोटाले’ का सूखा: 64 लाख पौधे रोपे, 32 लाख कागज पर ‘शहीद’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़