City News Uttar Pradesh
कंसा घास से बुनी जा रही 'आत्मनिर्भर' रातें: किसानों के 'हाथ' रच रहे 'मितव्ययता' का हुनर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

कंसा घास से बुनी जा रही ‘आत्मनिर्भर’ रातें: किसानों के ‘हाथ’ रच रहे ‘मितव्ययता’ का हुनर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सराय जदीद गांव की ‘शाम ढलते’ ही जब खेतों से लौटते ‘किसान के कंधे पर हल के साथ कंसा घास का गट्ठर’ भी दिखता है, तो समझ जाइए कि ‘घर में आज रात फिर एक नई चारपाई की नींव’ पड़ेगी। महुआ ब्लॉक के इस गांव में ‘बाजार की चमक से ज्यादा अपने हाथों पर भरोसा’ है। पैसा कम है, पर हौसला और हुनर भरपूर। किसान बाबूलाल बताते हैं कि कुंवार महीना आते ही ‘खेतों की मेड़ पर उग आई कंसा घास का’ट ली जाती है। यह ‘घास कूड़ा नहीं, किसान का कच्चा माल’ है।

कंसा घास से बुनी जा रही 'आत्मनिर्भर' रातें: किसानों के 'हाथ' रच रहे 'मितव्ययता' का हुनरफिर ‘सावन की फुहारों के बीच शुरू होता है असली हुनर’।कंसा” को ‘तालाब के पानी में डुबोकर नरम’ किया जाता है। इसके बाद ‘घर की महिलाएं और बुजुर्ग उसे हथेलियों पर लपेटते’ हैं, लकड़ी के मोगरे से कूटते हैं और उंगलियों के करतब से वह घास ‘सुमेरी’ में बदल जाती है। वही मजबूत रस्सी जिससे चारपाई की बुनाई होती है। बाबूलाल मुस्कुराकर कहते हैं, “बाजार में यही सुमेरी 60- 70 रुपये किलो मिलती है। हम गरीब आदमी, उतने में तो हफ्ते भर की सब्जी” आ जाए। अपने हाथ से बना लो तो “पैसा भी बचे और रात को अपनी बुनी चारपाई पर नींद भी अच्छी आए”

कंसा घास से बुनी जा रही 'आत्मनिर्भर' रातें: किसानों के 'हाथ' रच रहे 'मितव्ययता' का हुनरयहां हर ‘चारपाई सिर्फ सोने की जगह नहीं, एक कहानी’ है। मेहनत की, बचत की और स्वाभिमान की। जब शहर प्लास्टिक की रस्सी और लोहे के पलंग की तरफ भाग रहा है, ‘सराय जदीद के किसान कंसा की डोर से अपनी परंपरा और जरूरत’ दोनों को साध रहे हैं। ‘यह जुगाड़ नहीं, जीवन का दर्शन’ है। जहां ‘अभाव है, वहीं आविष्कार’ है। और जहां अपने हाथ चलते हैं, वहां बाजार की मोहताजी खत्म हो जाती है। ‘सराय जदीद की यह सुमेरी सिर्फ चारपाई नहीं बुनती, गांव की आत्मनिर्भरता’ बुनती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सूचना विभाग की सड़क सुरक्षा में पहल : एलईडी वैन को डीएम नें दिखाई झंडी

बालू ‘अवैध खनन’ में बांदा एवं हमीरपुर ‘सिरमौर्य’: एनजीटी नें सरकार एवं डीएम से मांगा ‘जवाब’ !

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा मकर संक्रांति महोत्सव तैयारी में शहीदों के स्थल का करेंगी औचक निरीक्षण !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भविष्य को लेकर चिंतित ? भ्रष्टाचार की जांच से राजनीति गर्म !

City News Uttar Pradesh

दिवाली में 80 प्रतिशत फूटेंगे ग्रीन पटाखे : इनसे 30 प्रतिशत कम होगा प्रदूषण …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा का चलेगा बुलडोजर : गुणवत्ता में मिली कमी तो होगी सख्त कार्यवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़