City News Uttar Pradesh
रामशैय्या के पास बनेगा 'बुंदेलखंड' का पहला 'औद्योगिक क्षेत्र': 50 एकड़ में सजेगा 'विकास का हब'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

रामशैय्या के पास बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का पहला ‘औद्योगिक क्षेत्र’: 50 एकड़ में सजेगा ‘विकास का हब’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। तीन साल के इंतजार के बाद “चित्रकूट को आखिरकार उसकी सबसे बड़ी सौगात” मिलने जा रही है। “रामशैय्या” के पास “सरदार वल्लभ भाई पटेल औद्योगिक क्षेत्र” विकसित होगा। ये न सिर्फ चित्रकूट, बल्कि पूरे बुंदेलखंड का पहला औद्योगिक क्षेत्र होगा। और यूपी में यह दूसरा होगा।

रामशैय्या के पास बनेगा 'बुंदेलखंड' का पहला 'औद्योगिक क्षेत्र': 50 एकड़ में सजेगा 'विकास का हब'जिला प्रशासन ने “हरसौली, रानीपुर खाकी और संग्रामपुर गांव की 50 एकड़ जमीन चिह्नित” कर ली है। रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। हरी झंडी मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इस क्षेत्र में सिर्फ फैक्ट्रियां ही नहीं लगेंगी, बल्कि “युवाओं के सपनों को भी पंख” मिलेंगे। नए औद्योगिक क्षेत्र में हिंडाल्को, एनपीटीसी, एनसीएल जैसी दिग्गज कंपनियां आएंगी।

रामशैय्या के पास बनेगा 'बुंदेलखंड' का पहला 'औद्योगिक क्षेत्र': 50 एकड़ में सजेगा 'विकास का हब'साथ में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग भी स्थापित होंगे। इससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर हजारों युवाओं को घर के पास ही नौकरी मिलेगी। उद्यमियों के लिए सरकार हर सुविधा देगी। भरपूर बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, हाईस्पीड इंटरनेट के साथ तैयार फैक्ट्री शेड भी बनाए जाएंगे ताकि आते ही काम शुरू किया जा सके।

रामशैय्या के पास बनेगा 'बुंदेलखंड' का पहला 'औद्योगिक क्षेत्र': 50 एकड़ में सजेगा 'विकास का हब'चित्रकूट में निवेश के प्रस्ताव तो थे, लेकिन जमीन नहीं थी। जिला उद्योग बंधु की हर बैठक में उद्यमी एक ही मांग करते थे की “हमें अलग औद्योगिक क्षेत्र चाहिए”। पिछले 2 साल से प्रशासन ने हर तहसील का भूमि बैंक खंगाला। तब जाकर “रामशैय्या” के पास “ये जमीन फाइनल हुई”। इस “औद्योगिक क्षेत्र से पढ़े-लिखे युवाओं को दिल्ली-मुंबई नहीं” जाना पड़ेगा। स्थानीय बाजार, ट्रांसपोर्ट और दुकानों को भी सीधा फायदा मिलेगा। अब चित्रकूट सिर्फ धार्मिक नगरी नहीं,”औद्योगिक नगरी” के रूप में भी पहचाना जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संविधान पर ‘आपात’ हमला नहीं भूलेगा भारत: भाजपा ने कहा- लोकतंत्र की हत्या थी ’25 जून’

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें कहा समाधान दिवस के प्रति रखें “अनुराग” : रहें सावधान

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दूर की बुंदेलखण्ड की बदहाली : अयोध्या सिंह

पुलिस ने खोला राज, पति ही निकला हत्यारा : ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी का चाकू से रेता था गला, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

City News Uttar Pradesh

Banda : मातहतों को आईजी ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ, आतंकवाद और हिंसा का डटकर मुकाबला करने का आवाहन …

पूर्व विधायक के भतीजे नें संभाली कमान, कराया किसान समस्या का निदान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़