City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश निषाद का अधिकारियों को 'सख्त' निर्देश: बाढ़ से पहले करो 'व्यवस्था पुख्ता'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मंत्री रामकेश निषाद का अधिकारियों को ‘सख्त’ निर्देश: बाढ़ से पहले करो ‘व्यवस्था पुख्ता’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बाढ़ को लेकर जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने प्रशासन को ‘कड़े निर्देश’ दिए हैं। गुरुवार को शंकरपुरवा में आयोजित आपदा प्रबंधन चौपाल में उन्होंने साफ कहा “बाढ़ प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली स्वीकार नहीं की जाएगी।” मंत्री के निर्देश के बाद जिले भर में बाढ़ पूर्व तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मंत्री रामकेश निषाद का अधिकारियों को 'सख्त' निर्देश: बाढ़ से पहले करो 'व्यवस्था पुख्ता'मंत्री रामकेश ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सभी विभाग समन्वित होकर समय से पहले हर व्यवस्था पूरी करें। देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। शंकरपुरवा के कच्चे मार्गों पर जलभराव की समस्या को देखते हुए मंत्री ने तत्काल लाल मिट्टी डलवाने के आदेश दिए, ताकि एंबुलेंस और राहत सामग्री पहुंचने में दिक्कत न हो।

मंत्री रामकेश निषाद का अधिकारियों को 'सख्त' निर्देश: बाढ़ से पहले करो 'व्यवस्था पुख्ता'शंकरपुरवा क्षेत्र में हो रही नदी कटान को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को पिचिंग कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने पशु टैगिंग, अस्थायी शौचालय, चकरोड से अतिक्रमण और हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग रखी। मंत्री ने सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।

मंत्री रामकेश निषाद का अधिकारियों को 'सख्त' निर्देश: बाढ़ से पहले करो 'व्यवस्था पुख्ता'राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि बाढ़ के समय सूचना तंत्र मजबूत होना चाहिए। पीए सिस्टम, सोलर पैनल और गांव स्तरीय निगरानी दल की व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए। चौपाल में जिलाधिकारी अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, सीओ सदर सौरभ सिंह और सीडीओ अजय कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। मंत्री ने सभी को निर्देश दिया कि पिछले साल आई समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सावन के दूसरे मंगलवार को हनुमान मंदिरों में भीड़ : मांगा ज्ञान – गुण का आशिर्वाद

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की खनन पर निगाहें हुई सतर्क : कहा- प्रतिबंधित लिफ्टर मशीनें खनन करते मिलीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

विश्व प्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग में बन रही है टेंट सिटी: महोत्सव की होगी धूम

City News Uttar Pradesh

ठंड के खौफनाक कहर से कांप रहा बांदा : धूप भी हो रही बेअसर

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा कल से होगी शुरू, 51.92 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

ब्रेकिंग न्यूज़