28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बरखा रानी की झमाझम और गर्मी हुई फेल: खेतों में लौटी रौनक, खिले चेहरे
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बरखा रानी की झमाझम और गर्मी हुई फेल: खेतों में लौटी रौनक, खिले चेहरे

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। आखिरकार ‘बरखा रानी को जनता की पुकार’ सुन ही गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब ‘आसमान से बादलों ने पहली फुहार’ बरसाई तो लगा जैसे ‘गर्मी’ को किसी ने ‘दुलत्ती’ मार दी हो। शहर से लेकर गांव तक, हर तरफ एक ही नजारा था ‘लोग छतों पर, गलियों में और खेतों’ की ‘मेड़’ पर खड़े होकर झमाझम बारिश को निहार रहे थे।

बारिश ने 'बदला' मौसम का मिजाज: ठंड से 'जनजीवन' प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंतापिछले कई दिनों से ‘40 पार पारा और उमस ने जनता का जीना मुहाल कर रखा था। लेकिन बरखा रानी की मेहरबानी ने पल भर में सब बदल दिया। रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम एकदम सुहाना हो गया। ठंडी हवाओं ने ऐसा झोंका मारा कि लोगों के चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ गई।

बारिश ने 'बदला' मौसम का मिजाज: ठंड से 'जनजीवन' प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंताबारिश की पहली बूंद के साथ ही किसानों की आंखें चमक उठीं। धान, उड़द और तिल की बुवाई के लिए तरस रहे किसानों के लिए ये बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। खेतों में नमी आते ही अब ट्रैक्टर और हल की धूम मचने वाली है। पलरा के किसान राकेश तिवारी ने कहा “महीनों से बादल ताक” रहे थे।

मौसम का विश्वासघात: धान पर बरसा कहर, खेत बने दलदल, किसानों की 'उड़ी नींद'आज बरखा रानी मेहरबान हुई हैं तो खरीफ की फसल पक्की समझो। मौसम विभाग का कहना है कि बरखा रानी का यह मिजाज अभी कुछ दिन और रहने वाला है। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी जिससे गर्मी से राहत भी मिलेगी और खेतों को भी पानी। कुल मिलाकर कहें तो बरखा रानी ने आते ही बांदा की गर्मी, उमस और किसानों की टेंशन ‘तीनों’ को एक साथ धो डाला।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पेयजल संकट: बांदा शहरवासी रोजाना 31 लाख का पानी खरीदने को मजबूर ?

City News Uttar Pradesh

बसपा चीफ मायावती का बड़ा दावा: अगर ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो नहीं आएगी मोदी सरकार

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

City News Uttar Pradesh

पत्नी के चरित्र में संदेह और माथे में अपशब्द लिखना बन गया हत्या का कारण

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान निरस्त, सभी वाहनों पर लागू

हाई कोर्ट का अवमानना मामला, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार को लगी फटकार …

ब्रेकिंग न्यूज़