City News Uttar Pradesh
सीएम योगी की 'आहट' पर प्रशासन नें मचा दी 'धमाचौकड़ी': किया 'ताबड़तोड़ प्रहार'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सीएम योगी की ‘आहट’ पर प्रशासन नें मचा दी ‘धमाचौकड़ी’: किया ‘ताबड़तोड़ प्रहार’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की आहट क्या हुई, वर्षों से सड़कों और नालों पर पसरा अतिक्रमण अचानक प्रशासन की नजर में आ गया। जो अतिक्रमण वर्षों से प्रशासन की आंखों के सामने था, वह अचानक मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले ही क्यों दिखाई दिया? सोमवार सुबह शहर की तस्वीर उस समय बदल गई, जब जेसीबी और हाइड्रा मशीनों के साथ प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया। नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, फायर विभाग और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने  प्रमुख मार्गों पर धावा बोलते हुए गुमटियां, ठेले और अन्य अस्थाशहर केयी कब्जों को हटाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई स्थानों पर अवैध निर्माण मलबे में तब्दील हो गए और पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीएम योगी की 'आहट' पर प्रशासन नें मचा दी 'धमाचौकड़ी': किया 'ताबड़तोड़ प्रहार' अभियान की शुरुआत बिजलीखेड़ा से हुई और इसके बाद कालूकुआं, महाराणा प्रताप चौक, मवई चौराहा सहित शहर के कई प्रमुख मार्ग प्रशासन की कार्रवाई के दायरे में आ गए। नालों के ऊपर किए गए कब्जे, सड़क की पटरियों पर फैले अतिक्रमण और सार्वजनिक भूमि पर खड़ी गुमटियों को बिना देर किए हटाया गया। जेसीबी मशीनों ने अवैध ढांचों को ध्वस्त किया, जबकि कई गुमटियों और ठेलों को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विरोध ज्यादा देर टिक नहीं सका। पूरे अभियान के दौरान प्रशासन पूरी सख्ती के साथ मैदान में डटा रहा और किसी को भी कार्रवाई में बाधा नहीं बनने दिया गया।

सीएम योगी की 'आहट' पर प्रशासन नें मचा दी 'धमाचौकड़ी': किया 'ताबड़तोड़ प्रहार' नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र ने बताया कि कार्रवाई अचानक नहीं की गई। लगभग 22 दिन पहले नोटिस जारी किए गए थे, मुनादी कराई गई थी और लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। इसके बावजूद जब निर्देशों की अनदेखी हुई तो प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई का फैसला लिया। यदि दोबारा सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किया गया तो केवल अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, बल्कि संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रनगवां बांध पर “बरखा” की “मेहरबानी”: किसानों को नहीं होगी “रवी” फसल में परेशानी !

City News Uttar Pradesh

आजादी का अमृत महोत्सव : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू द्वारा ध्वज वितरण

आग का ‘तांडव’: ट्रांसफार्मर की ‘चिंगारी’ से मची तबाही, जनरल स्टोर जलकर राख

विश्व कप की टीम के लिए यूपी के इन दो खिलाड़ियों का हुआ चयन, बिखेरेंगे जलवा

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ‘छात्रों की जीत’ पर ‘खुश’: बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ‘तानाशाही’ की ‘हार’

City News Uttar Pradesh Desk

प्रेम प्रसंग के चलते सफाई कर्मी ने ट्रांसफार्मर के पोल से लगाई फांसी, पत्नी को पीटकर किया था घायल…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़