City News Uttar Pradesh
एक महीने से 'गांव' में दो हजार लोग 'कैद': बीमार 'तड़प' रहे, राशन 'खत्म' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

एक महीने से ‘गांव’ में दो हजार लोग ‘कैद’: बीमार ‘तड़प’ रहे, राशन ‘खत्म’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास के नाम पर एक पूरे गांव की जिंदगी ठप कर दी गई। थाना मटौंध के ग्राम खहरा में रेलवे विभाग द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण शुरू होते ही गांव का एकमात्र रास्ता बंद कर दिया गया। पिछले एक महीने से 2000 से ज्यादा ग्रामीण अपने ही गांव में कैद हैं। न राशन आ रहा है, न मरीज अस्पताल जा पा रहे हैं। शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बांदा प्रशासन और रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन कर ‘या तो रास्ता दो या ट्रैक जाम’ का ऐलान कर दिया। ग्रामीणों का दर्द साफ झलक रहा था।

एक महीने से 'गांव' में दो हजार लोग 'कैद': बीमार 'तड़प' रहे, राशन 'खत्म' !उनका कहना है “खहरा की पहचान ही इसी रास्ते से है। पीढ़ियों से हम यहीं से आते-जाते” हैं। बिना वैकल्पिक रास्ता दिए पुल बना दिया और हमें चारदीवारी में बंद कर दिया। बरसात दस्तक दे चुकी है। गांव की स्थिति और बदतर हो गई है। घरों में में भूख का संकट है। आटा, दाल, सब्जी खत्म है। दुकानदार भी गांव तक सामान नहीं ला पा रहे। बुखार, डायबिटीज और गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाना नामुमकिन हो गया है। कई लोग घर पर ही तड़प रहे हैं। बच्चे स्कूल, किसान मंडी और मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे। पूरा गांव जनपद मुख्यालय से कट गया है।

एक महीने से 'गांव' में दो हजार लोग 'कैद': बीमार 'तड़प' रहे, राशन 'खत्म' !ग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया, “डीएम साहब को 2 बार एप्लीकेशन दे चुके। रेलवे के सीएम से लेकर स्टेशन मास्टर तक को लिखा। सब कागज में दबा दिया। कोई अधिकारी गांव का हाल देखने तक नहीं आया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने कड़ा फैसला लिया। उन्होंने कहा, “अगर 48 घंटे में वैकल्पिक रास्ता या कोई समाधान नहीं हुआ तो हम सभी महिला-पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पर बैठ जाएंगे। ट्रेनें रोक देंगे। फिर जो होगा उसकी जिम्मेदारी रेलवे और प्रशासन की होगी।” विचारणीय यह है की एक महीने से शिकायत के बाद भी डीएम और रेलवे अधिकारी मौन क्यों हैं ? क्या किसी मरीज की मौत के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? ग्रामीणों की मांग है कि तुरंत अस्थाई रास्ता खोला जाए या निर्माण में तेजी लाकर आवागमन शुरू किया जाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

COVID-19 In UP : 12 दिनों में घटे कोरोना के 1 लाख से ज्यादा सक्रिय केस, 24 घंटे में 329 मौतें व 18,125 नए संक्रमित केस आये सामने …

बांदा : पत्नी कराने गई थी बेटी का मुंडन, पति फंदे पर झूला, 15 दिन पूर्व पंचायत सहायक पद हुई थी नियुक्ति, दो सगे भाइयों ने की थी मारपीट

City News Uttar Pradesh

यूपी: बेसिक स्कूलों में होने वाले समर कैंप हुए स्थगित, पांच से 12 जून तक होना था आयोजन

नगर पंचायत ओरन में कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण द्विवेदी बने अध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

पिता ने नशा करने पर डांटा, तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान, भाई बोला बुरी संगत के कारण करने लगा था वह नशा

Banda : कड़ी सुरक्षा के बीच कोल्ड चेन में रखी जाएगी कोरोना वैक्सीन…

ब्रेकिंग न्यूज़