City News Uttar Pradesh
भगवा चोले में ठगी का साम्राज्य: चमत्कार का झांसा देकर नकदी पर डाका,तीन फर्जी साधु गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

भगवा चोले में ‘ठगी’ का साम्राज्य: चमत्कार का ‘झांसा’ देकर नकदी पर डाका, तीन फर्जी साधु गिरफ्तार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। माथे पर तिलक, शरीर पर भगवा वस्त्र, हाथ में धार्मिक बातें देखने वाला इन्हें साधु समझकर श्रद्धा से सिर झुका देता था। लेकिन इनका असली चेहरा सामने आया तो हर कोई दंग रह गया। ये कोई संत नहीं, बल्कि आस्था की आड़ में लोगों की जेब साफ करने वाला शातिर ठग गिरोह था। लोगों की धार्मिक भावनाओं और लालच दोनों का फायदा उठाकर यह गैंग लाखों की ठगी को अंजाम देता था।

भगवा चोले में ठगी का साम्राज्य: चमत्कार का झांसा देकर नकदी पर डाका,तीन फर्जी साधु गिरफ्तारबांदा पुलिस ने ऐसे ही तीन कथित साधुओं को गिरफ्तार कर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो “रुपये दोगुना”, “धनवृद्धि” और “चमत्कारी उपाय” का झांसा देकर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करता था। पुलिस ने इनके कब्जे से 75,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूरा मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। फतेहपुर निवासी मनीष साहू 18 जून को बांदा आ रहे थे। बेंदाघाट चौराहे पर साधु वेश में खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया।

भगवा चोले में ठगी का साम्राज्य: चमत्कार का झांसा देकर नकदी पर डाका,तीन फर्जी साधु गिरफ्तारधार्मिक बातें शुरू हुईं फिर चमत्कार की चर्चा और आखिर में आया लालच का सबसे बड़ा दांव “तुम्हारे रुपये दोगुना कर देंगे।” इसी बीच एक चारपहिया वाहन वहां पहुंचा। उसमें बैठे दो अन्य साथी भी बातचीत में शामिल हो गए। मनीष साहू का ध्यान भटकाया गया और उनकी गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये गायब कर दिए गए। जब तक पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तब तक तीनों फरार हो चुके थे। पीड़ित की शिकायत के बाद तिंदवारी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग बढ़ाई गई।

भगवा चोले में ठगी का साम्राज्य: चमत्कार का झांसा देकर नकदी पर डाका,तीन फर्जी साधु गिरफ्तारआखिरकार 19-20 जून की रात भिड़ौरा रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 75,200 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि धार्मिक विश्वास का माहौल बनाकर लोगों को रुपये दोगुना करने, धनवृद्धि और चमत्कारी उपायों का लालच देते थे। जब व्यक्ति उनके झांसे में आ जाता, तो उसके नकदी और कीमती आभूषण लेकर फरार हो जाते थे। यह भी बताया कि कुछ दिन पहले बांदा रेलवे स्टेशन के पास उन्होंने एक महिला को झांसा देकर उसके आभूषण भी टप्पेबाजी से हड़प लिए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी, पूजी गईं वीणावादिनी सरस्वती

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप की भूतपूर्व सैनिको के साथ बैठक: समस्याओं का खोजा गया समाधान

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने की बड़ी कार्यवाही : लापरवाही पर जनशिकायत प्रकोष्ठ के हेड कांस्टेबल समेत तीन कर्मी हुए निलंबित

बांदा का प्राचीन काली देवी मंदिर : 1857 से भक्तों की आस्था का प्रतीक, मुराद होती है पूरी

City News Uttar Pradesh

योगी का चित्रकूट को तोहफा:10 इलेक्ट्रिक और 48 अंतरराज्यीय बसों को मंजूरी

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग साहब करें उद्धार: तिंदवारी कस्बा कर रहा पुकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़