
- शरद मिश्रा
बांदा। रक्त की हर बूंद किसी के “जीवन में नई उम्मीद और नई सांस” लेकर आती है, इस संदेश के साथ विधायक प्रकाश द्विवेदी “विश्व रक्तदाता दिवस” पर रक्तदान के सबसे बड़े “ब्रांड एंबेसडर” बनकर उभरे। जिला अस्पताल में भारतीय रेड क्रॉस समिति के रक्तदान शिविर में उन्होंने 25 रक्तवीरों को प्रमाण पत्र देकर न सिर्फ सम्मानित किया, बल्कि खुद मंच से रक्तदान को जनआंदोलन बनाने की मुहिम छेड़ दी।
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने माइक संभालते ही माहौल बदल दिया। बोले, “रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं”। एक यूनिट रक्त से “तीन जिंदगियां” बचती हैं। सोचिए, आपके 10 मिनट किसी को पूरी जिंदगी दे सकते हैं। उनकी अपील का असर ये हुआ कि शिविर में मौजूद युवा तुरंत रक्तदान के लिए कतार में लग गए।
विधायक प्रकाश ने खासतौर पर युवाओं को संदेश दिया की इमरजेंसी में अस्पतालों में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इसके लिए हमें नियमित रक्तदाता बनना होगा। “शरीर में नया खून बनता है, कमजोरी की बात सिर्फ भ्रम है।” कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और प्रसूताओं को हर रोज रक्त की जरूरत पड़ती है।
इस मौके पर सीएमओ डॉ.बृजेंद्र सिंह और रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित सेठ भोलू भी मौजूद रहे। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने रेड क्रॉस की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए। प्रकाश द्विवेदी ने संकल्प दिलाया कि बांदा को रक्तदान के मामले में प्रदेश का नंबर-1 जिला बनाना है। हर स्वस्थ व्यक्ति साल में कम से कम 2 बार रक्तदान करे, ये हमारा टारगेट होना चाहिए। रक्तदान को फैशन नहीं, मिशन बनाएं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
