27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की सियासत में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपनी अलग कार्यशैली के लिए “जाने” जा रहे हैं। इनका “मूलमंत्र है कि “सुबह हो या शाम, काम ही काम”। फाइलों में उलझने की बजाय ये सीधे “ग्राउंड जीरो पर उतरकर” विकास को परखते हैं।

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंपताजा मामला गायत्री नगर का है। विधायक प्रकाश द्विवेदी कालूकुआं चौराहे से पल्हरी बाईपास तक बन रही सड़क का निरीक्षण कर रहे थे। गिट्टी, मौरंग और तारकोल की गुणवत्ता जांची। नाप जोख करवाई।

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंपजहां खामी दिखी, वहीं कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और इंजीनियर को तलब कर लिया। दो टूक कहा कि जनता का पैसा है, घटिया काम बर्दाश्त नहीं होगा। प्रकाश द्विवेदी की कार्यशैली के “तीन बड़े पिलर” हैं। पहला औचक निरीक्षण। दूसरा तकनीकी समझ के साथ निगरानी। तीसरा मौके पर एक्शन। इनके निरीक्षण का तरीका देखकर विभागीय अफसर भी अलर्ट रहते हैं।

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंपक्योंकि विधायक खुद इंजीनियरिंग की समझ रखते हैं, इसलिए ठेकेदार आंकड़ों में खेल नहीं कर पाते। विधायक का कहना है कि नगर के विकास, बेहतर आवागमन और जनसुविधाओं का विस्तार ही हमारा लक्ष्य है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण पहली प्राथमिकता है।

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंपइसी सोच के साथ ये लगातार निर्माण साइट पर पहुंच जाते हैं। कभी नाला, कभी सड़क, कभी बिजली। “हर विभाग की कुंडली” इनके पास है। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर दिवेदी भी मौजूद रहे। यानी विकास की मॉनिटरिंग में जनप्रतिनिधि से लेकर पालिका तक सबको साथ लेकर चल रहे हैं। यही टीम वर्क इनकी कार्यशैली को और “धार” देता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : 1165127 करोड़ का बजट ध्वनिमत से हुआ पास

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील का मनोवैज्ञानिक प्रचार पर जोर: बोले जीत होगी श्योर

City News Uttar Pradesh

गर्मी का कहर: हमीरपुर में बुखार और लू से चार लोगों की मौत, अस्पताल में मरीजों की भरमार

City News Uttar Pradesh

बांदा में बाढ़ का संभावित कहर: नदिया उफान में, प्रशासन की तैयारियां फेल !

City News Uttar Pradesh

राजनीति : लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लगेगा झटका ? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस दावे ने बढ़ाई टेंशन !

City News Uttar Pradesh

महोबा : अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने नहीं छुए पैर तो दबंग ने नहीं दिया अनाज, टूट गई बेटी की शादी …

ब्रेकिंग न्यूज़