
- शरद मिश्रा
बांदा। प्रीपेड स्मार्ट मीटर “व्यवस्था को लेकर विवाद अब तेज राजनीतिक मुद्दा” बन गया है। इस पूरे मामले में सबसे “मुखर और आक्रामक रुख” अपनाते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने “सरकार की इस नीति” पर “गंभीर सवाल” खड़े कर दिए हैं !
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को सीधे तौर पर “जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ” बताते हुए कहा है कि यह व्यवस्था आम उपभोक्ताओं, विशेषकर गरीब, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही है।
उन्होंने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा को विस्तृत पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में विधायक द्विवेदी ने कहा है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को बार-बार रिचार्ज कराने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। कई बार बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को बिलिंग और रिचार्ज से जुड़ी कई अनियमितताओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में असंतोष और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। रिचार्ज खत्म होते ही बिजली बंद हो जाने का डर बना रहता है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या और अधिक गंभीर बताई है।
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी सरकारी योजना तभी सफल मानी जा सकती है जब वह जनता को राहत दे,न कि उन्हें परेशानी में डाले। उन्होंने मांग की है कि इस पूरी व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाए। जब तक तकनीकी खामियां दूर नहीं होतीं, तब तक पुरानी पोस्टपेड मीटर प्रणाली को बहाल रखा जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
