City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

प्यार की कीमत पिटाई ? परिजनों ने युवती को बीच सड़क कूटा, हिंसक वीडियो हुआ वायरल

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने “समाज, कानून और संवेदनशीलता” तीनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक 20 वर्षीय युवती को उसके ही परिजनों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया सिर्फ इसलिए क्योंकि वह अपनी पसंद के युवक के साथ जाने की जिद कर रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र से वायरल वीडियो में कथित तौर पर युवती के साथ मारपीट, बाल पकड़कर घसीटना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करना दिखाई दे रहा है। राह चलते लोग भी इस दृश्य के गवाह बने, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। यह नजारा न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक मानसिकता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।

घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वह मानसिक रूप से भी गहरे सदमे में है। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम दिनेश तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, जिस युवक के साथ युवती जाने की बात कर रही थी, उसके खिलाफ पहले से ही एससी/एसटी एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज हैं। हालांकि पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से बेकाबू लोडर पलटा, बीस मजदूर घायल, मची चीख-पुकार

फोरलेन में रुकावट पर पीडब्लूडी नें ढहाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला अधिवक्ता संघ ने तिरंगा यात्रा निकाल भरा राष्ट्र प्रेम का जज्बा

मंत्री रामकेश बोले: भारत की ताकत है हमारा संविधान

City News Uttar Pradesh

स्मृति ईरानी पर टिप्पणियों से राहुल नाखुश: बोले- किसी को अपमानित करना कमजोर की निशानी

Banda : पहले दिन नहीं हुई बोहनी, अगले सप्ताह तक आमद की उम्मीद …

ब्रेकिंग न्यूज़