City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश का ऐलान: धरतीपुत्रों को मिलेगा मुआवजा, डीएम को दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश का ऐलान: धरतीपुत्रों को मिलेगा मुआवजा, डीएम को दिये निर्देश

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कुदरत का कहर “किसानों पर भारी” पड़ गया है। “ओलावृष्टि,अतिवृष्टि और तेज आंधी-तूफान” ने खेतों में “खड़ी फसलों को पूरी तरह तबाह” कर दिया। गेहूं, चना, सरसों जैसी तैयार फसलें देखते ही देखते मिट्टी में मिल गईं और “किसानों की सालभर की मेहनत बर्बादी” में बदल गई। इसी बीच राहत की उम्मीद तब जगी, जब जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने “हालात की गंभीरता” को समझते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया।

मंत्री रामकेश का ऐलान: धरतीपुत्रों को मिलेगा मुआवजा, डीएम को दिये निर्देश

प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए। लगभग तीन दर्जन गांवों के किसानों ने मंत्री को फोन कर अपनी पीड़ा सुनाई। किसानों का कहना था कि जिस फसल को काटकर घर लाने की तैयारी थी, वही फसल अब खेतों में बिछी पड़ी है। किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर, दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार की थी, लेकिन एक ही झटके में सबकुछ खत्म हो गया। सोमवार को मंत्री के कैम्प कार्यालय में करीब 50 से अधिक किसान पहुंचे। हर किसान की आंखों में दर्द और चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी। किसानों ने बताया कि अब उनके सामने परिवार चलाने तक का संकट खड़ा हो गया है। कई किसानों ने फूट-फूट कर अपनी आपबीती सुनाई।

मंत्री रामकेश का ऐलान: धरतीपुत्रों को मिलेगा मुआवजा, डीएम को दिये निर्देश

स्थिति को देखते हुए मंत्री रामकेश निषाद ने जिलाधिकारी जे. रीभा को तत्काल फोन कर निर्देश दिया कि, प्रभावित गांवों का तुरंत सर्वे कराया जाए, नुकसान का पारदर्शी आकलन हो और हर पीड़ित किसान को शत-प्रतिशत मुआवजा मिले। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान चेयरमैन सुधीर सिंह, ग्राम प्रधान मैना निषाद, पूर्व प्रधान राज नारायण, प्रकाश सेंगर और रामराज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से जल्द राहत दिलाने की मांग की। हालांकि खेतों में बर्बादी का मंजर अभी भी किसानों को झकझोर रहा है, लेकिन मंत्री के इस त्वरित एक्शन ने उम्मीद की एक नई किरण जरूर जगाई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण : खामियां दूर करने के निर्देश

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें लिया आशिर्वाद, विधायक प्रकाश, सांसद बनें सारथी ! …

छात्र रहें तनाव मुक्त, यूपी बोर्ड की हेल्पलाइन सेवा शुरू, इंस्टाग्राम पर भी ले सकते मदद

City News Uttar Pradesh

उद्यान विभाग में भ्रष्टाचार: बिना ‘टेंडर’ कौड़ियों में निपटाई ‘बेशकीमती’ संपत्ति, सवालों में ‘सिस्टम’

City News Uttar Pradesh

सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- काटे गए यादव व मुस्लिम वोट

City News Uttar Pradesh

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया “ठेंगा” तो बन गये “बेगाने” !

ब्रेकिंग न्यूज़