
- विनोद मिश्रा
बांदा। युद्ध की स्थिति का असर अब आम लोगों की “रसोई” तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। जिले में “रसोई गैस” की आपूर्ति को लेकर “उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल” बन गया है।

सिलेंडर हासिल करने के लिये भी युद्ध का माहौल है। हालात यह हो गए हैं कि गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता मुश्किल होती जा रही है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोग मजबूरी में फिर से पारंपरिक चूल्हे और लकड़ी की ओर लौटने लगे हैं।

शहर और कस्बों में गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर बुक कराने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है। कई लोगों को गैस एजेंसियों से यह जवाब मिल रहा है कि बुकिंग के बाद सिलेंडर आने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में परिवारों को खाना बनाने की समस्या का है।

रसोई गैस की संभावित किल्लत को देखते हुए बाजार में पारंपरिक ईंधन की मांग तेजी से बढ़ गई है। शहर की आरा मशीनों पर जलाऊ लकड़ी और बुरादे की बिक्री बढ़ी है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में गोबर के उपले भी बाजार में आने लगे हैं। लोग इन्हें खरीदकर चूल्हों में इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि गैस की कमी के समय घर की रसोई चलती रहे। बाजार में अंगीठी और लकड़ी के कोयले की मांग भी अचानक बढ़ गई है।

हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितनी लोगों के बीच चर्चा हो रही है। गैस वितरक रामेंद्र शर्मा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते उपभोक्ताओं में अनावश्यक चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि गैस की बुकिंग और डिलीवरी आपूर्ति मिलने के अनुपात में जारी है। मांग के अनुरूप कुछ कटौती है। हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
