City News Uttar Pradesh
सांसद कृष्णा की 'रेलवे' वाली 'बोगी' गायब: बिना 'एसी कोच' दौड़ी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

सांसद कृष्णा की ‘रेलवे’ वाली ‘बोगी’ गायब: बिना ‘एसी कोच’ दौड़ी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर मध्य रेलवे की एक “गंभीर लापरवाही” ने रविवार शाम पूरे “रेल तंत्र को कटघरे” में खड़ा कर दिया। जब “यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस” अपने निर्धारित “एसी फर्स्ट कोच” के बिना ही “मानिकपुर से रवाना” हो गई और चित्रकूटधाम कर्वी होते हुए अतर्रा तक पहुंच गई। ट्रेन में “एसी कोच न होने की जानकारी मिलते” ही “रेलवे अधिकारियों में हड़कंप” मच गया। “स्थिति उस समय और गंभीर” हो गई जब “पता” चला कि इसी एसी फर्स्ट कोच में सांसद कृष्णा पटेल का भी आरक्षण था।

सांसद कृष्णा की 'रेलवे' वाली 'बोगी' गायब: बिना 'एसी कोच' दौड़ी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

घटना उस समय सामने आई जब ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पहुंची। एसी फर्स्ट कोच में आरक्षण कराने वाले यात्रियों को अपनी बोगी ट्रेन में नजर नहीं आई। इससे नाराज यात्रियों ने रेलवे स्टाफ से जवाब मांगा और स्टेशन प्रबंधक कक्ष पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि रेलवे ने उन्हें बिना सूचना दिए ऐसी बड़ी लापरवाही की, जिससे उनका सफर संकट में पड़ गया। कुछ यात्रियों ने ट्रेन को आगे बढ़ने से रोकने की मांग भी की। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब पता चला कि इसी एसी फर्स्ट कोच में कृष्णा पटेल और पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल का भी आरक्षण था। यह जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और तत्काल उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया।

सांसद कृष्णा की 'रेलवे' वाली 'बोगी' गायब: बिना 'एसी कोच' दौड़ी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

रेलवे प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए तत्काल मानिकपुर से अलग इंजन के जरिए एसी फर्स्ट कोच मंगाने का फैसला लिया। तब तक ट्रेन को पहले भरतकूप और फिर अतर्रा स्टेशन पर खड़ा रखा गया। करीब रात 8:50 बजे एसी कोच चित्रकूट पहुंचा, जिसके बाद उसे यात्रियों के साथ अतर्रा भेजा गया और वहां ट्रेन में जोड़ा गया। इसके बाद लगभग रात 10:19 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस पूरी अव्यवस्था के कारण ट्रेन करीब चार घंटे देरी से बांदा पहुंची। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने भी बिना कारण घंटों तक ट्रेन खड़ी रहने पर नाराजगी जताई और स्टेशन प्रबंधन से जवाब मांगा।

सांसद कृष्णा की 'रेलवे' वाली 'बोगी' गायब: बिना 'एसी कोच' दौड़ी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

सांसद कृष्णा पटेल ने बताया कि उनका दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तक एसी फर्स्ट में आरक्षण था, लेकिन उन्हें कोच न लगने की जानकारी नहीं दी गई। देरी का कारण पूछने पर रेल कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी और क्रॉसिंग का हवाला दिया। उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मानिकपुर स्टेशन प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एसी फर्स्ट का कोच अतिरिक्त था, जो किसी कारण ट्रेन में नहीं लग पाया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिटायर्ड फौजी की पत्नी-बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: पुलिस ने शुरू की गहन जांच

City News Uttar Pradesh

जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, वारदात को अंजाम देकर मौके से हुआ फरार

जल शक्ति मंत्री रामकेश का सपा पर हल्ला बोल: चाचा भतीजा बन गये हैं मुंगेरी लाल !

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह: बलिदानियों को किया नमन

सीमावर्ती इलाकों में सख्ती के साथ चेकिंग कर रही पुलिस

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण: लापरवाही पर सख्त चेतावनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़