City News Uttar Pradesh
Other

Banda : बढ़ता कोरोना, डीएम आनंद व्यवस्था को लेकर सख्त, बैठक कर की समीक्षा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये डीएम आनंद सिंहसंक्रमण रोकने के लिये पूरी तरह सबको एलर्ट किये हैं। ढिलाई बरतने पर कड़ाई औऱ फटकारसे सख्ती कर रहें हैं। इसी संदर्भ में शाम कोविड की बैठक उनकी अध्यक्षता में हुई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।


बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 112 केस मिले हैं। जिले में कुल 627 केस एक्टिव हैं। शहर में चार आरआरटी टीमें व नौ ग्रामीण क्षेत्रों में गठित की गई हैं। शहर में 47 व ग्रामीण क्षेत्रों में 11 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने कहा कि आरआरटी टीमें ठीक प्रकार से कार्य करें। यह सुनिश्चित करें, जिन स्थानों पर केस ज्यादा निकल रहें, उन्हें तत्काल कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुये कार्रवाई की जाए। डीएम ने डिस्टिक्ट्र मैनेजर को 108 एंबुलेंस लेट पहुंचने पर फटकार लगाई ।निर्देशित किया कि कोई भी एंबुलेंस आने में देर न हो। ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि बड़े मेडिकल स्टोरों पर किट उपलब्ध रहे। बैठक में उपश्रमायुक्त नें बताया की साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को वैक्सीनेशन के बारे में जनमानस को जागरूक करने को कहा। सीएम को निर्देशित किया कि विशेष टीकाकरण उत्सव मनाये जाने की शीघ्र तैयारी सुनिश्चित करायी जाए। कोविड-19 से संबंधित सूचना पोर्टल पर तत्काल अपेडट किया जाए। वैक्सीनेशन की भी समीक्षा की जाए। बैठक के बाद उन्होंने सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा विपक्षी दलों को झटका: पार्टी में शामिल नेता बोले “आईलवयू”

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति एवं भाजपा में “शीत युद्ध का घमासान” चर्चा में ? भगवान जाने क्या होगा परिणाम ?

City News Uttar Pradesh

व्यापारी हत्याकांड : कबरई कांड में फतेहगंज एसओ और सिपाही सस्पेंड…

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: घोसी चुनाव में सपा को जमानत के लाले, भाजपा की जीत निश्चित

छात्रा का मुंह बंद कर घसीटा: असलहे के साथ धमका चुका है आरोपी, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़