
- विनोद मिश्रा
बांदा। सपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह गौर 1997 के उस जन आंदोलन क़े लिये अब भी जाने जाते है। जो तत्कालीन जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान की अगुवाई मे हुआ था। डीएम की कुर्सी पर जिलाध्यक्ष काबिज हो गये थे। डीएम को चेंबर छोड़कर भागना पड़ा था। उनकी कुर्सी पर जिलाध्यक्ष ने कब्जा कर लिया था। उसी आंदोलन क़े सहभागी रहे अशोक सिंह गौर वर्तमान में अपनी पार्टी के लिये संगठन औऱ चुनावी दृष्टि से नायक की सी भूमिका में हैं। उस “आंदोलन की गर्माहट” आज भी “जनता के दिलों के इतिहास” में दर्ज सी हैं।

वर्ष 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में तिंदवारी विधान सभा से पार्टी के लिये टिकट की प्रत्याशा में अभी से अशोक सिंह का नाम चर्चाओं के परवान पर है। सपा की राजनीति में अशोक सिंह गौर का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके है।

उस आंदोलन की तासीर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की वर्ष 1997 में आंदोलन के दौरान तत्कालीन डीएम आलोक कुमार भय वश अपने चेंबर से भाग निकले थे औऱ उनकी कुर्सी पर जिलाध्यक्ष इम्तियाज औऱ उनके साथियों नें कब्जा कर लिया था, हालांकि बाद में इस प्रकरण में उनको तत्कालीन जिलाध्यक्ष इम्तियाज भाई, द्वारिकेश यादव, मनोज निगम लाला के साथ जेल जाना पड़ा था। बाद में रिहाई हुई थी।

अशोक सिंह गौर पिपरहरी गांव के प्रधान भी रहे। उनकी पत्नी दीपा सिंह गौर तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहीं। इनके द्वारा शिक्षण क्षेत्र हो या अन्य विकास कार्य, लोगों में चर्चा का विषय बनें रहते हैं। वर्तमान में भी सपा की “घमासान राजनीति” में अशोक सिंह गौर तिंदवारी विधान सभा में अपनी पार्टी के “क्षत्रप की भूमिका में जनता में अग्रणी” मानें जाते हैं।

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में इनकी सक्रियता गजब की दिखी। हालांकि विधानसभा चुनाव में एक वर्ष हैं लेकिन टिकटों के लिये सपा में “जोड़ -तोड़” जारी है। कामयाबी अशोक सिंह गौर को मिलेगी या किसी अन्य को यह तो फिलहाल “राजनीति के गर्त” में हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
