City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर 'संकट' में बने 'संबल': निभाया जनप्रतिनिधि धर्म,पीड़ित परिवार का थामा हाथ
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक विशंभर ‘संकट’ में बने ‘संबल’: निभाया जनप्रतिनिधि धर्म,पीड़ित परिवार का थामा हाथ

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनप्रतिनिधि का असली दायित्व संकट की घड़ी में जनता के बीच खड़ा होना होता है। इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए समाजवादी पार्टी के बबेरू विधायक विशंभर यादव पतवन गांव में आग से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे। आग की घटना में सब कुछ गंवा चुके परिवारों का दुख साझा करते हुए उन्होंने तत्काल आर्थिक सहायता दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विधायक विशंभर 'संकट' में बने 'संबल': निभाया जनप्रतिनिधि धर्म,पीड़ित परिवार का थामा हाथपतवन गांव में अचानक लगी आग से रामप्रताप मइयादीन और भोला के घरों में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक विशंभर यादव बिना देर किए मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

विधायक विशंभर 'संकट' में बने 'संबल': निभाया जनप्रतिनिधि धर्म,पीड़ित परिवार का थामा हाथविधायक ने प्रभावित परिवार को 7,500 रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का विश्वास है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने के लिए वह स्वयं प्रयास करेंगे।

विधायक विशंभर 'संकट' में बने 'संबल': निभाया जनप्रतिनिधि धर्म,पीड़ित परिवार का थामा हाथमौके से ही विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर नुकसान का तत्काल सर्वे कराने और शासन से नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन परिवारों का सब कुछ आग में स्वाहा हो गया है, उन्हें राहत दिलाने में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। विधायक विशंभर यादव ने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही जनप्रतिनिधि होने का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सरकारी सहायता दिलाने तक उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडलायुक्त ने पेंशन अदालत में दिए निर्देश : रिटायर्ड कर्मियों के देयकों का कराएं भुगतान …

Banda : जिला कारागार में 60 वर्ष से ऊपर के 88 बंदियों का किया गया कोविड टीकाकरण ….

Banda- अवैध जल संयोजन में प्रधान सहित नौ लोग फंसे कानूनी दायरे में

City News Uttar Pradesh

OMG 2: ओ माई गॉड 2 फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार समेत 17 लोगों को नोटिस, धार्मिक आस्था आहत होने का लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी को लगा झटका, पत्नी का शस्त्र लाइसेंस हुआ निलंबित …

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें पर 40 हेक्टेयर क्षेत्र में विश्वस्तरीय होगा निर्माण व विकास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़