- विनोद मिश्रा
बांदा। कोविड संक्रमण के बढ़ने की आशंका को लेकर रोडवेज सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से डिपो में कोविड जांच केंद्र की स्थापना की गई है। किसी भी यात्री को यात्रा करने से पहले व बसों का संचालन करने वाले चालक परिचालक को जांच करवानी होगी। स्वास्थ्य विभाग के एलटी लैब टेक्नीशियन अजय कौशिक ने बताया कि सुबह से 28 यात्रियों व चालक परिचालकों का परीक्षण किया गया है। अभी तक कोविड संक्रमित नहीं मिला है। कोविड को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है।

डिपो में बाहर से आने यात्रियों पर खास नजर रखी जा रही है। रजिस्टर में नाम पता लिखे जाने के साथ यात्री कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है, सभी जानकारी को एकत्रित किया जाएगा। एआरएम लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के एक लैब टेक्नीशियन को तैनात किया गया है। चालकों एवं परिचालकों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाना होता है। इसलिए सबसे पहले इनकी जांच की जा रही है।

कोविड को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतते हुए सभी कर्मचारियों का कोविड टेस्ट किया जाना है। अगर किसी भी व्यक्ति में जांच किए जाने पर लक्षण मिलते हैं, तो तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जाएगा। हालांकि अभी तक जांच में कोई भी यात्री पाजिटिव नहीं मिला है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
