City News Uttar Pradesh
बांदा मंडल कारगार से सात अपराधी फरार ! पैरोल पर हुये थे रिहा, नहीं लौटे जेल
उत्तर प्रदेश

बांदा मंडल कारागार से सात अपराधी फरार ! पैरोल पर हुये थे रिहा, नहीं लौटे जेल

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कानून-व्यवस्था को लेकर “गंभीर सवाल” खड़े हो गए हैं। मंडल कारागार बांदा से कोरोना काल में “पैरोल पर रिहा” किए गए “सात संगीन अपराधी” पिछले “तीन वर्षों से फरार” हैं। हत्या, लूट, चोरी और अपहरण जैसे “जघन्य अपराधों” में लिप्त ये बंदी पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी जेल वापस नहीं लौटे।

बांदा मंडल कारगार से सात अपराधी फरार ! पैरोल पर हुये थे रिहा, नहीं लौटे जेल

जेल प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस भेजे जाने और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखे जाने के बावजूद अब तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे आम जनता की सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है। कोरोना महामारी के दौरान यह सात कैदी रिहा हुये थे। लेकिन पैरोल समाप्त होने के बाद नहीं लौटे। और फरार हो गए।

जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक: लगाए गए "स्कैनिंग मशीन और मेटल डिटेक्टर"

जेल प्रशासन के अनुसार फरार बंदियों में सुनील कैरी बिसंडा, लुस्सु सोनार गली अतर्रा, सुग्रीव पडेरी पैलानी, विमलेश बांसी सिर्द्धातनगर सुनील कुमार रेउना (कानपुर), रामरतन किरन कालेज बांदा, देवीदयाल चिल्ला शामिल है। ये सभी बंदी विभिन्न संगीन अपराधों में दोषी पाए गए थे।

मृत्युदंड पाए इंजीनियर दंपति बांदा में ही रहेंगे बंद: डरा रहा 'फांसी' का खौफ !

जेल प्रशासन का कहना है कि फरार बंदियों को वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। पैरोल समाप्त होने के बाद न लौटने पर परिजनों को कई बार नोटिस भेजे गए। जेलर आलोक कुमार के अनुसार, फरार बंदियों की सूची कई बार पुलिस को सौंपी गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पत्राचार किया गया है। चिंता का विषय यह है कि ये सभी आरोपी जघन्य अपराधों में संलिप्त रहे हैं। ऐसे में इनके खुलेआम बाहर रहने से पुनः आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले प्रदेश में भाजपा की जीत का बजेगा डंका: 25 को संकल्प पत्र

City News Uttar Pradesh

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक का वॉर : छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

News- नशीला पदार्थ खिलाकर चलती बस में महिला से गैंगरेप की वारदात, फिर सड़क में फेंका….

City News Uttar Pradesh

झांसी-मानिकपुर रेल पटरी पर रखा मिला सीमेंटेड पोल: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग बना ‘सिस्टम किलर’: मंडल बना ‘अंधेरे’ का गढ़, अफसर दे रहे सिर्फ ‘लालीपॉप’

City News Uttar Pradesh Desk

सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़