City News Uttar Pradesh
भाजपा में सियासी घमासान:विधायक बृजभूषण को पंकज चौधरी द्वारा नोटिस, माहौल 'गर्म'
उत्तर प्रदेशदेश विदेशबुंदेलखंडराजनीति

भाजपा में सियासी घमासान: विधायक बृजभूषण को पंकज चौधरी द्वारा नोटिस, माहौल ‘गर्म’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

महोबा। जल जीवन मिशन की ‘जमीनी हकीकत और सत्तारूढ़ भाजपा’ के भीतर बढ़ते असंतोष ने महोबा में ऐसा राजनीतिक भूचाल खड़ा किया कि मामला अब मंत्री से टकराव और पार्टी अनुशासन तक पहुंच गया है। जिले में जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोके जाने और उन्हें कथित तौर पर बंधक बनाए जाने की घटना के बाद भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है।

भाजपा में सियासी घमासान:विधायक बृजभूषण को पंकज चौधरी द्वारा नोटिस, माहौल 'गर्म'

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महोबा सदर विधायक बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन में जवाब तलब किया है। नोटिस जारी होते ही प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हालांकि विधायक नोटिस मिलने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

विधायक बृजभूषण के 'तेवर' से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो 'मुख्यमंत्री' को भी रोकेंगे

घटना 30 जनवरी की है, जब जल शक्ति मंत्री महोबा दौरे पर थे। दोपहर करीब 3:30 बजे, विधायक बृजभूषण राजपूत ने 100 से अधिक ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ मंत्री का काफिला रोक लिया। आरोप है कि सड़क पर करीब 30 कारें और 20 मोटरसाइकिलें खड़ी कर दी गईं, जिससे काफिला आगे नहीं बढ़ सका। कुछ समय तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

विधायक बृजभूषण के 'तेवर' से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो 'मुख्यमंत्री' को भी रोकेंगे

विधायक और समर्थकों की नाराजगी की वजह जल जीवन मिशन है। उनका आरोप है कि कई गांवों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोद दी गईं, लेकिन न तो काम पूरा हुआ और न ही जलापूर्ति शुरू हो सकी। विधायक का कहना है कि करीब 100 गांव आज भी पानी से वंचित हैं और जनता रोज उनसे जवाब मांग रही है।

विधायक बृजभूषण के 'तेवर' से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो 'मुख्यमंत्री' को भी रोकेंगे

इस घटना ने भाजपा के भीतर सवाल खड़े कर दिए हैं क्या यह जन समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि का आक्रोश था या पार्टी अनुशासन का उल्लंघन? अब सबकी निगाहें विधायक के जवाब और पार्टी की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। वहीं विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला तेज कर दिया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: आयुष्मान मेले में ड्यूटी करने पर मिलेगा अवकाश

City News Uttar Pradesh

दरोगा की जिला पंचायत सदस्य से गुंडई ! अध्यक्ष सुनील पटेल डीएम से मिलें, कार्यवाई की मांग

City News Uttar Pradesh

आयुक्त और डीएम साहब गजब हो रहा : पुरातत्व संग्रहालय,वाचनालय की सरकारी करोड़ों की भूमि पर माफियाओ का कब्जा और बिक्री ! …

अखिलेश यादव बोले: बुंदेलखंड भाजपा को कोई भी सीट नहीं देगा, संविधान पर मंडरा रहा खतरा

खूंखार कुत्तों का खूनी तांडव: ‘नोच’ ली मासूम बच्चे की जिंदगी, तड़प-तड़प कर तोड़ा ‘दम’

City News Uttar Pradesh

शिक्षा को लगा शिक्षक का ‘ग्रहण’: नगर के स्कूलों में ‘ज्ञान मरण’, बच्चों का भविष्य अंधकार में

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़