City News Uttar Pradesh
गैंगस्टर रवि काना की 'रिहाई' से मचा हड़कंप: जेल अधीक्षक व जेलर पर 'मुकदमा' दर्ज
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

गैंगस्टर रवि काना की ‘रिहाई’ से मचा हड़कंप: जेल अधीक्षक व जेलर पर ‘मुकदमा’ दर्ज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार से ‘कुख्यात गैंगस्टर व स्क्रैप माफिया’ रवि काना की ‘बिना न्यायालयीय आदेश रिहाई’ ने जेल प्रशासन और सरकारी सिस्टम’ को ‘कटघरे’ में खड़ा कर दिया है। इस गंभीर लापरवाही पर अब जेल प्रशासन के खिलाफ कड़ा एक्शन शुरू हो गया है। जेल चौकी प्रभारी की तहरीर पर जेल अधीक्षक, जेलर समेत कई कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि पहले ही जेलर को निलंबित किया जा चुका है।

स्टील एवं स्क्रैप माफिया रवि काना बांदा जेल में शिफ्ट:दो सौ करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त

नोएडा का कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना अगस्त 2024 में प्रशासनिक आधार पर गौतमबुद्ध नगर से मंडल कारागार लाया गया था। वह थाना सेक्टर-63 नोएडा में दर्ज जबरन वसूली और आपराधिक धमकी के मामले में आरोपी है। इसी मामले में उसके खिलाफ न्यायालय से बी-वारंट जारी किया गया था। 28 जनवरी 26 को न्यायालय का बी-वारंट बांदा जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ, जिसमें 29 जनवरी को आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश भी किया गया। हालांकि अन्य मामलों में आरोपी को पहले ही रिहाई के आदेश मिल चुके थे और वह केवल बी-वारंट के प्रकरण में निरुद्ध था।

गर्मी में उबल रहीं बांदा जेल की बैरकें: बंदी फंगल इंफेक्शन का हो रहे शिकार

इसी बीच गंभीर प्रशासनिक चूक सामने आई, जब बिना बी-वारंट के निस्तारण और स्पष्ट न्यायालयीय आदेश के आरोपी को जेल से रिहा कर दिया गया। बाद में जब यह तथ्य उजागर हुआ कि बी-वारंट प्रभावी था, तो शासन स्तर पर हड़कंप मच गया। न्यायालय ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही करार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजी जेल पीसी मीणा ने तत्काल प्रभाव से जेलर विक्रम सिंह यादव को निलंबित कर दिया और जांच डीआईजी प्रयागराज को सौंप दी गई है। सूत्रों की मानें तो जेल अधीक्षक पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

गैंगस्टर रवि काना की 'रिहाई' से मचा हड़कंप: जेल अधीक्षक व जेलर पर 'मुकदमा' दर्ज

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि उनके निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में मामले की जांच कराई गई, जिसमें जेल प्रशासन की स्पष्ट लापरवाही सामने आई। इसके आधार पर जेल चौकी प्रभारी की तहरीर पर जेल अधीक्षक, जेलर समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

विधायक प्रकाश द्विवेदी मध्य प्रदेश चुनाव में बने हैं स्टार प्रचारक : गुढ़ में मचा दी है धूम

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : अपर मुख्य सचिव ने शेष काम दस दिन में पूरा करने के दिए निर्देश, कहा-यह सीएम की महत्वाकांक्षी योजना

City News Uttar Pradesh

मौत का सफर: कंडम बसें, गड्ढों में समाई सड़क और आरटीओ की चुप्पी,जिम्मेदार कौन ?

City News Uttar Pradesh

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट, जुलाई तक हर जिले में हो जाएगी एक-एक यूनिट

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर यादव का सरकार पर हमला : किसानों की जमीन ‘पूंजीपतियों’ को देने की साजिश !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़