City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव, परिवहन निगम की पौ बारह, काटेगा चांदी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंचायत चुनाव में परिवहन निगम की बल्ले-बल्ले रहेगी। चांदी काटेगा क्योकि आय बढ़ जायेगी। वह कैसे हम बतातें हैं। पंचायत चुनाव मतदान में सुरक्षा कर्मियों को ले जाने के लिए परिवहन निगम से एक सैकड़ा बसों की मांग की गई है। मंडल के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक को अच्छी बसें उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है।


एसपी महोबा ने पत्र में कहा कि द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव में 19 अप्रैल को मुख्यालय से 491 सुरक्षाकर्मियों को चित्रकूट, तृतीय चरण के चुनाव में 26 अप्रैल को 582 सुरक्षाकर्मियों को हमीरपुर व चौथे चरण के मतदान में 29 अप्रैल को 439 सुरक्षा कर्मियों को बांदा जाना है। इसके लिए 35 बसों की जरूरत है। इसी तरह एसपी हमीरपुर ने कहा कि 15 अप्रैल के मतदान के लिए 410 सुरक्षा कर्मियों को महोबा भेजना है। इसके लिए 10 बसों की जरूरत पड़ेगी।


बांदा एसपी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण सहित चतुर्थ चरण के चुनाव मतदान में सुरक्षा कर्मियों को महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट सहित जनपद के मतदान केंद्रों में ले जाने व लाने के लिए 64 बसों की मांग की है। बताया कि अलग-अलग तिथियों में करीब दो हजार सुरक्षाकर्मी मतदान के लिए सुबह 8 बजे पुलिस लाइन से गंतव्य के लिए रवाना होंगे। साथ ही यह भी कहा कि बसों की हालत बेहतर होना चाहिए। ताकि सुरक्षा कर्मियों को दिक्कत न हो।


चुनाव में बड़ी संख्या में बसों के अधिग्रहण से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। चित्रकूटधाम मंडल में 313 बसों का बेड़ा है। इनमें 48 बसें पिछले वर्ष सरेंडर हो चुकी हैं। मौजूदा में कुल 265 बसें ही सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। कई मार्गों की बसों में कटौती की जाएगी। परिवहन निगम 100 किलोमीटर तक की यात्रा में प्रति बस 24 घंटे का किराया 33 हजार रुपये लेता है। इससे अधिक यात्रा पर प्रति किमी 100 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जाता है। बीते वित्तीय वर्ष में निगम को मंडल मात्र 13 करोड़ से अधिक की आमदनी हुई। अब पंचायत चुनाव से निगम को आमदनी की उम्मीद है।


चित्रकूट धाम के स्टेशन प्रबंधक केपी सिंह नें बताया की पंचायत चुनाव में बसें भेजने के लिए उनकी कमियों को दुरुस्त कराया जा रहा है। शासन के आदेश पर बसों को सरेंडर किया गया था। शासन के आदेश पर ही उन्हें वापस लिया जाएगा। यात्रियों को परेशानी नहीं हो सकेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत की पहल : बिजली की लो वोल्टेज समस्या का हुआ हल !

City News Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्र पर शुरू : देवी मंदिरों एवं पंडालों में उमड़ी भीड़, धार्मिक आयोजनों की गूंज

City News Uttar Pradesh

स्वामित्व योजना : डीएम अनुराग द्वारा कलेक्ट्रेट में किया गया घरौनियों का वितरण

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें किया कमाल : खुद जेसीबी चलाकर मचाया धमाल

शिव मंदिर जाने के लिए निकला था आभूषण कारीगर, घर आई मौत की खबर तो मचा कोहराम

बांदा के गौरव बने ऋषभ ने यूपीएससी में फहराया परचम, पढ़िए सफलता की कहानी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़