City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित की 'सक्रियता' से मिली रफ़्तार: एसआईआर 'गहन पुनरीक्षण' की हुई समीक्षा
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित की ‘सक्रियता’ से मिली रफ़्तार: एसआईआर ‘गहन पुनरीक्षण’ की हुई समीक्षा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकतंत्र की ‘नींव को और मजबूत’ करने की दिशा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू की ‘सक्रियता’ इन दिनों ‘जिले में चर्चा का विषय’ बनी हुई है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया को लेकर चल रही एसआईआर प्रक्रिया में वह लगातार “निरंतर गतिवान” नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक ने प्रशासनिक और चुनावी तंत्र को एक नई ऊर्जा दी है।

प्रतिनिधि अंकित की 'सक्रियता' से मिली रफ़्तार: एसआईआर 'गहन पुनरीक्षण' की हुई समीक्षा

एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत चल रहे गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। इसकी शुद्धता और अद्यतन स्थिति ही निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव की गारंटी होती है।

प्रतिनिधि अंकित की 'सक्रियता' से मिली रफ़्तार: एसआईआर 'गहन पुनरीक्षण' की हुई समीक्षा

इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर सकती है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। बैठक में मौजूद सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अंकित बासू ने सख्त लेकिन सकारात्मक निर्देश देते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया समयबद्ध, त्रुटिरहित और पूर्णतः निष्पक्ष होनी चाहिए।

प्रतिनिधि अंकित की 'सक्रियता' से मिली रफ़्तार: एसआईआर 'गहन पुनरीक्षण' की हुई समीक्षा

उन्होंने जोर दिया कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करना, अपात्र या मृत मतदाताओं के नाम हटाना और विवरणों में सुधार जैसे कार्य पूरी संवेदनशीलता और ईमानदारी से किए जाएं। उन्होंने कहा कि जब जनता का भरोसा प्रशासनिक प्रक्रिया पर बनता है, तभी लोकतंत्र सशक्त होता है। अंकित बासू ने स्पष्ट किया कि बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम या देरी न हो।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में उपचुनाव का बजा बिगुल: कांग्रेस- सपा ने नियुक्त किए प्रभारी, दस सीटों पर होना सियासी रण

City News Uttar Pradesh

केंद्र सरकार के सहयोग से खत्री पहाड़ में हस्तशिल्प प्रदर्शनी बनीं आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

सावधानी हटी, दो बाइकें आपस में भिड़ी : एक युवक की मौत तीन घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा की सोती पालिका : कीचड़ से भविष्य दांव पर, दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

पति को बचाने के लिए 30 फीट गहरे कुएं में उतर गई पत्नी: कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को निकला गया बाहर

City News Uttar Pradesh

बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर 10 घंटे तक लगा रहा 30 किलोमीटर लंबा जाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़