City News Uttar Pradesh
खौफनाक कांड: सिपाही द्वारा 'कुल्हाड़ी' से 'मासूम बेटी' की हत्या, पत्नी गंभीर, आरोपी लापता
उत्तर प्रदेश

खौफनाक कांड: सिपाही द्वारा ‘कुल्हाड़ी’ से ‘मासूम बेटी’ की हत्या, पत्नी गंभीर, आरोपी लापता

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे जिले को “झकझोर” कर रख दिया। डायल-112 में तैनात सिपाही ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में मासूम की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में कानपुर के अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही है। घटना के बाद से आरोपी सिपाही रहस्यमय ढंग से लापता है। यमुना नदी पुल पर उसके दो मोबाइल फोन मिलने से सनसनी फैल गई है।

खौफनाक कांड: सिपाही द्वारा 'कुल्हाड़ी' से 'मासूम बेटी' की हत्या, पत्नी गंभीर, आरोपी लापता

मरका थाने की पीआरवी (डायल-112) में चालक पद पर तैनात सिपाही गौरव कुमार ने मरका गांव स्थित अपने किराए के मकान में रात करीब नौ बजे पत्नी शिवानी (32) और बेटी परी (3) पर अचानक हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े तो घर के अंदर का मंजर देखकर सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मासूम परी की मौत हो गई। घायल पत्नी की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर के रिजेंसी अस्पताल रेफर किया गया। घटना की खबर मिलते ही फर्रुखाबाद और कानपुर से परिजन अस्पताल पहुंच गए। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

खौफनाक कांड: सिपाही द्वारा 'कुल्हाड़ी' से 'मासूम बेटी' की हत्या, पत्नी गंभीर, आरोपी लापता

घटना के बाद से आरोपी सिपाही गौरव कुमार लापता है। गुरुवार सुबह मरका थाने से करीब दो किलोमीटर दूर यमुना नदी पुल पर उसके दो मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले। इसके बाद पुलिस ने नदी में कूदने की आशंका जताते हुए स्टीमर, नाव और जाल की मदद से व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सिपाही गौरव कुमार करीब डेढ़ साल पहले कानपुर से स्थानांतरण के बाद मरका थाने में डायल-112 पर चालक के पद पर तैनात था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि लापता सिपाही की तलाश यमुना नदी में की जा रही है। मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं और उनकी सीडीआर निकलवाई जा रही है। बच्ची की मौत हो चुकी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाई दूज और चित्रगुप्त पूजन हुआ : एक साथ मनाने का हैं रहस्य …

City News Uttar Pradesh

News : यूपी विधान परिषद की 12 सीटों पर 28 जनवरी को होगी वोटिंग…

गर्भवती के पेट में उठा दर्द- पति ले गया अस्पताल: कुछ देर बाद मां और बच्चे की हो गई मौत, पति ने लगाए गंभीर आरोप

राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा दीक्षांत समारोह में छात्रों का सम्मान: विश्वविद्यालय को सराहा ।

City News Uttar Pradesh

मची खलबली : डीएम आनंद द्वारा अस्पताल एवं आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण …

खाद धांधली का विस्फोट: हाईवे पर फूटा ‘अन्नदाताओं’ का गुस्सा, प्रशासन की खुली पोल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़