City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'लापरवाही' पर फटकार: नहरिया निर्माण' पर हुए सक्रिय
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘लापरवाही’ पर फटकार: नहरिया निर्माण’ पर हुए सक्रिय

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वर्षों से फाइलों में अटका ‘नहरिया निर्माण’ कार्य ‘आखिरकार प्रशासनिक रडार’ पर आ गया है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने खुद मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और लंबे समय से लंबित कार्य को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'लापरवाही' पर फटकार: नहरिया निर्माण' पर हुए सक्रिय

नगर के वार्ड संख्या 31 में निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा अब और देरी नहीं, नहरिया निर्माण हर हाल में तय समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होगा। अंकित बासू के अचानक निरीक्षण से पालिका अमले में हलचल मच गई। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, तकनीकी स्थिति और गुणवत्ता की गहन समीक्षा की।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'लापरवाही' पर फटकार: नहरिया निर्माण' पर हुए सक्रिय

वर्षों से अधूरा पड़े इस कार्य को लेकर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया और चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नहरिया निर्माण के अधूरे रहने से वार्डवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के मौसम में जलभराव, गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीवन दूभर हो जाता है।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'लापरवाही' पर फटकार: नहरिया निर्माण' पर हुए सक्रिय

पालिका की जिम्मेदारी है कि आमजन को बुनियादी सुविधाएं समय पर मिलें, इसमें किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के बाद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने वार्डवासियों से सीधा संवाद किया। लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। भरोसा दिलाया कि ‘नगर पालिका अब सिर्फ आश्वासन नहीं, परिणाम देगी’

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एक माह से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, एसपी से परिजनों ने लगाई गुहार

बांदा : कांग्रेसियों ने की बैठक कहा, विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता …

City News Uttar Pradesh

बांदा वासियों को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया का प्रलाप

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें योगी को बताया बिजली संकट से छवि धूमिल : नया सब स्टेशन जरूरी

राइस मिल संचालक ने सहायक उपायुक्त पर लगाया घूस मांगने का आरोप, शासन-प्रशासन को भेजा पत्र …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘अफसरशाही’ पर ‘तगड़ा प्रहार’: सवालों से ‘हिली’ प्रशासनिक कुर्सियां !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़