City News Uttar Pradesh
अध्यक्ष मालती गुप्ता द्वारा 'लाइब्रेरी' का शिलान्यास: बांदा को मिलेगा 'ज्ञान' का 'आधुनिक केंद्र'
उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष मालती गुप्ता द्वारा ‘लाइब्रेरी’ का शिलान्यास: बांदा को मिलेगा ‘ज्ञान’ का ‘आधुनिक केंद्र’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शैक्षिक और बौद्धिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती गुप्ता ने संकट मोचन हनुमान मंदिर के समीप 479.16 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नागरीय प्रचारणी लाइब्रेरी का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर शिक्षा,अध्ययन और ज्ञान-संवर्धन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अध्यक्ष मालती गुप्ता द्वारा 'लाइब्रेरी' का शिलान्यास: बांदा को मिलेगा 'ज्ञान' का 'आधुनिक केंद्र'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि यह लाइब्रेरी केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य का केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि बदलते समय में जब प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों और युवाओं को एक शांत, सुव्यवस्थित और संसाधनयुक्त अध्ययन स्थल उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है, जिसे यह लाइब्रेरी पूरी करेगी।

अध्यक्ष मालती गुप्ता द्वारा 'लाइब्रेरी' का शिलान्यास: बांदा को मिलेगा 'ज्ञान' का 'आधुनिक केंद्र'

अध्यक्ष मालती गुप्ता ने विश्वास जताया कि यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव सिद्ध होगी। उन्होंने आगे कहा कि नगर के विकास की परिकल्पना केवल सड़क, नाली और भवन तक सीमित नहीं हो सकती। बौद्धिक और शैक्षिक विकास किसी भी शहर की असली पहचान होता है। इसी सोच के तहत यह लाइब्रेरी नगर के शैक्षिक मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज होगी।

अध्यक्ष मालती गुप्ता द्वारा 'लाइब्रेरी' का शिलान्यास: बांदा को मिलेगा 'ज्ञान' का 'आधुनिक केंद्र'

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस पुस्तकालय में संदर्भ ग्रंथ, प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री, समाचार-पत्र, पत्रिकाएं तथा डिजिटल अध्ययन संसाधनों की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे विद्यार्थी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारिकेश यादव, समाजसेवी शांतनु चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री का आगमन : आयुक्त और डीएम ने कोविड कमांड कंट्रोल का किया निरीक्षण …

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले छात्रों में शिक्षा के साथ राष्ट्र प्रेम का विकास जीवन का मूल मंत्र

बाबा की हत्या में नाती को हुई आजीवन कारावास, शराब के लिए पैसे न देने पर कुल्हाड़ी से काट दी थी गर्दन

City News Uttar Pradesh

पानी के लिए तड़पता जनजीवन: सरकार की मेज पर”आल इज वेल, “प्रशासन तमाशबीन ?

City News Uttar Pradesh

सीजेएम को मोबाईल पर जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया

City News Uttar Pradesh

मंडल में जाम का झाम : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नें सरकार को लिखा पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़