City News Uttar Pradesh
धान खरीद में 'महाघोटाला': इलेक्ट्रॉनिक तराजू बना 'लूट' का हथियार, काला खेल बेनकाब !
उत्तर प्रदेश

धान खरीद में ‘महाघोटाला’: इलेक्ट्रॉनिक तराजू बना ‘लूट’ का हथियार, काला खेल बेनकाब !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार भले ही किसानों की आय दोगुनी करने के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि धान खरीद केंद्रों पर किसान आज भी लुट रहा है। बबेरू तहसील के आहार गांव में धान खरीद के नाम पर ऐसा खेल चल रहा था,जिसने पूरे सिस्टम पर प्रश्न उठा दिया है। यहां व्यापारियों पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू में छेड़छाड़ कर प्रति बोरी 8 से 10 किलो तक धान कम तौलने और बिना वैध लाइसेंस के धान खरीदने का सनसनीखेज मामला पकड़ा गया है।

धान खरीद में 'महाघोटाला': इलेक्ट्रॉनिक तराजू बना 'लूट' का हथियार, काला खेल बेनकाब !

किसानों का आरोप है कि यह हेराफेरी एक-दो दिन की नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही थी और दर्जनों किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इस घोटाले का पर्दाफाश तब हुआ, जब कुछ किसानों ने धान मंडी ले जाने से पहले अपने घर पर तौल कराया। मंडी पहुंचते ही वजन में भारी अंतर दिखा। किसानों ने जब सवाल उठाए, तो व्यापारियों ने बहानेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद गुस्साए किसानों ने एकजुट होकर मंडी परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

धान खरीद में 'महाघोटाला': इलेक्ट्रॉनिक तराजू बना 'लूट' का हथियार, काला खेल बेनकाब !

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मनोहर सिंह और मंडी सचिव अखंड प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों की दुकानों में रखे धान को जब्त कर दोबारा तौल कराया, जिसमें किसानों के आरोप सही पाए गए। जांच में साफ हुआ कि व्यापारी ऊंचे दाम का लालच देकर किसानों से कम तौल में धान खरीद रहे थे।

धान खरीद में 'महाघोटाला': इलेक्ट्रॉनिक तराजू बना 'लूट' का हथियार, काला खेल बेनकाब !

कई दुकानदारों के पास धान खरीद का वैध लाइसेंस तक नहीं था। प्रशासन ने मामले में व्यापारियों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और सख्त निर्देश दिए कि किसानों का पूरा बकाया भुगतान तत्काल किया जाए। इसके बाद सही तौल कर किसानों को उनका पैसा लौटाया गया, तब जाकर माहौल शांत हुआ।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत, गोताखोर शव की कर रहे तलाश

अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में सता रहा है माफिया कुंटू का डर, दोनों में हो चुकी है गैंगवार, जेल बदलने की मांग

City News Uttar Pradesh

प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों नें बाढ़ का किया निरीक्षण : अन्य विकास कार्य भी देखें

गरीबी नहीं बनेगी ‘मंजिल’ की दीवार: ‘कामयाबी की पाठशाला’ को मिलेगी उड़ान

City News Uttar Pradesh Desk

गारमेंट गोदाम में लगी ‘भीषण आग’: 50 लाख का ‘माल’ हुआ खाक, समय रहते बची कई ‘जान’

City News Uttar Pradesh Desk

प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक : ब्लाक स्तरीय चुनाव की घोषित हुई तिथियां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़