25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम के 'छापे' में शिक्षा व्यवस्था 'बेनकाब': कहा- 'लापरवाही' नहीं बर्दाश्त, स्टाफ पर गिरी 'गाज'
उत्तर प्रदेश

डीएम के ‘छापे’ में शिक्षा व्यवस्था ‘बेनकाब’: कहा- ‘लापरवाही’ नहीं बर्दाश्त, स्टाफ पर गिरी ‘गाज’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए डीएम जे. रीभा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं उच्चीकृत  बालिका विद्यालय, महुआ का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान जहां एक ओर छात्राओं की सुविधाओं, पढ़ाई और आवासीय व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई, वहीं दूसरी ओर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देकर डीएम ने साफ कर दिया कि शिक्षा में किसी भी स्तर की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम के 'छापे' में शिक्षा व्यवस्था 'बेनकाब': कहा- 'लापरवाही' नहीं बर्दाश्त, स्टाफ पर गिरी 'गाज'

जिले में शिक्षा व्यवस्था के नाम पर चल रहे सिस्टम की सच्चाई उस वक्त सामने आ गई, जब डीएम जे. रीभा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/उच्चीकृत विद्यालय, महुआ में डीएम ने क्लासरूम, डारमेट्री, कंप्यूटर लैब और किचन की बारीकी से पड़ताल की। छात्राओं से सीधे सवाल हुए पढ़ाई कैसी है ? भोजन कैसा मिलता है ? सुविधाएं पूरी हैं या कागजों में ? जवाबों ने सिस्टम की नींद उड़ा दी। निरीक्षण में फुल-टाइम टीचर दीपिका तिवारी, लेखाकार श्यामकली कुशवाहा और हेड कुक सुनीता तिवारी अनुपस्थित मिलीं। डीएम ने बिना देर किए अनुपस्थित दिवसों का वेतन रोकने के आदेश दिए।

डीएम के 'छापे' में शिक्षा व्यवस्था 'बेनकाब': कहा- 'लापरवाही' नहीं बर्दाश्त, स्टाफ पर गिरी 'गाज'

इतना ही नहीं 1 दिसंबर से लगातार गायब चल रहीं फुल-टाइम टीचर गीता देवी पर कड़ी विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी हुए। संदेश साफ था ड्यूटी से गैरहाजिरी अब नहीं चलेगी। अर्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान कक्षा-8 में अध्यापिका अंजू वर्मा की गैरहाजिरी पर डीएम ने कठोर चेतावनी दी। बच्चों की परीक्षा और शिक्षक नदारद ! यह सवाल सीधे जवाब मांगता है।

डीएम के 'छापे' में शिक्षा व्यवस्था 'बेनकाब': कहा- 'लापरवाही' नहीं बर्दाश्त, स्टाफ पर गिरी 'गाज'

कंप्यूटर लैब की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि लैब तुरंत व्यवस्थित हो और छात्राओं को तकनीकी शिक्षा का वास्तविक लाभ मिले कागजी नहीं, जमीनी। किचन में चावल, आटा, मसालों की गुणवत्ता परखते हुए डीएम ने चेताया नाश्ता, लंच, डिनर में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं। स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखने के सख्त निर्देश दिए गए। उच्चीकृत विद्यालय के निरीक्षण में भी छात्राओं से सीधा संवाद हुआ और प्रधानाचार्या को सुधार के निर्देश मिले।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पंचायत चुनाव, परिवहन निगम की पौ बारह, काटेगा चांदी ! …

बबेरू बुलडोजर कांड बना जन विद्रोह: तानाशाही के खिलाफ ज्ञापन, कमिश्नर करायेंगे जांच

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा हल्ला बोल: मौलाना की गिरफ्तारी की मांग

योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी : जिले में तीन और मंडल में सात साल पूरे कर चुके अफसरों का होगा ट्रांसफर

गांधी प्रतिमा न लगाने पर कांग्रेसियों का पालिका में धरना

City News Uttar Pradesh

महाकौशल एक्सप्रेस में आग की सूचना से मचा हड़कंप : बोगी में धुआं भरने के बाद सहम गए यात्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़