City News Uttar Pradesh
पत्नी का 'खौफनाक' रूप: पति के गले में 'चाकू' घोंपा, खाना परोसने के विवाद में 'खूनी तांडव'
उत्तर प्रदेश

पत्नी का ‘खौफनाक’ रूप: पति के गले में ‘चाकू’ घोंपा, खाना परोसने के विवाद में ‘खूनी तांडव’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। घरेलू कलह ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। रसोई में खाना परोसने की मामूली सी बात ने पल भर में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पत्नी ने गुस्से में अपने ही पति के गले में चाकू घोंप दिया और उसे खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गई। इतना ही नहीं, महिला ने मायके से बुलाए परिजनों के साथ मिलकर ससुर सास को भी पीटा। घर के भीतर चीखों का सन्नाटा सुबह तक गूंजता रहा।

पत्नी का 'खौफनाक' रूप: पति के गले में 'चाकू' घोंपा, खाना परोसने के विवाद में 'खूनी तांडव'

बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव का 28 वर्षीय बलराम रोज की तरह शनिवार रात करीब 10 बजे मजदूरी कर घर लौटा था। उसने पत्नी गुड़िया से सिर्फ इतना कहा “खाना परोस दो।” लेकिन गुड़िया यह बात सुनते ही आग-बबूला हो गई। तकरार बढ़ी और कुछ ही मिनटों में घर में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच गुड़िया चाकू उठाकर लाई और पति के गले पर वार कर दिया।

पत्नी का 'खौफनाक' रूप: पति के गले में 'चाकू' घोंपा, खाना परोसने के विवाद में 'खूनी तांडव'

चाकू मारने के बाद भी गुड़िया ने फोन कर अपने मायके से भाई रमाकांत, धनराज और मां रेखा को बुला लिया। तय योजना की तरह तीनों घर पहुंचते ही बलराम के पिता बच्ची और मां माया पर ‘टूट’ पड़े। दोनों की जमकर पिटाई की। गुड़िया ने कमरे में ताला जड़ा और पति का मोबाइल व 10 हजार रुपये लेकर दोनों बेटियों के साथ घर से गायब हो गई।

पत्नी का 'खौफनाक' रूप: पति के गले में 'चाकू' घोंपा, खाना परोसने के विवाद में 'खूनी तांडव'

बलराम ने किसी तरह परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया “आपसी विवाद में महिला ने पति को चाकू मारकर घायल” किया है। पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर प्रत्याशी प्रकाश खेल रहे फूलों की होली, प्रचार में थिरक रही जनता !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘कड़ाके की ठंड’ में ‘विकास कार्यों’ का निरीक्षण: अफसरों को सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की धर्म अध्यात्म में भी प्रबलता: बागेश्वर धाम में सर्वकल्याण की किया कामना

City News Uttar Pradesh

सुपर चैलेंज कप बरेठी: उद्घाटन मैच औदहा एवं शो मैच अर्की टीम जीती

City News Uttar Pradesh

बीसी ग्रुप की ‘महाठगी’ से ‘सहमा’ बांदा : पुलिस ने पकड़े मास्टरमाइंड, 4.5 लाख कैश बरामद

City News Uttar Pradesh

जिला विकास निगरानी समति की बैठक: मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें ली क्लास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़