28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में विकास कार्यों की 'ढोल में पोल' : मंत्री नंदी ने 'समीक्षा बैठक' में लगाई 'फटकार' !
उत्तर प्रदेश

बांदा में विकास कार्यों की ‘ढोल में पोल’ : मंत्री नंदी ने ‘समीक्षा बैठक’ में लगाई ‘फटकार’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रदेश सरकार के मंत्री और जिले के प्रभारी नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों पर जमकर बरसे ! वह समझ गये की ‘विकास कार्यों की हकीकत’ आंकड़ों और धरातल में ‘भिन्न’ है।

बांदा में विकास कार्यों की 'ढोल में पोल' : मंत्री नंदी ने 'समीक्षा बैठक' में लगाई 'फटकार' !

प्रभारी मंत्री नंदी नें खराब ट्रान्सफार्मर बदलने, विद्युत तार हटाने, अवैध प्लाटिंग रोकने और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को वर्षा के बाद खराब हुई सड़कों की गड्ढा मुक्त करके अभी तक मरम्मत कार्य पूरा न होंने पर डपटा !

बांदा में विकास कार्यों की 'ढोल में पोल' : मंत्री नंदी ने 'समीक्षा बैठक' में लगाई 'फटकार' !

उन्होंने निराश्रित गौवंशों को संरक्षित किये जाने पर जोर दिया और प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प के अन्तर्गत बाउन्ड्री व शौचालय का निर्माण कराये जाने तथा जर्जर विद्यालय के भवन से बच्चों को शिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को खाद की उपलब्धता कराने एवं समितियों से खाद वितरण की व्यवस्था दुरूस्त किये जाने के निर्देश दिए।

बांदा में विकास कार्यों की 'ढोल में पोल' : मंत्री नंदी ने 'समीक्षा बैठक' में लगाई 'फटकार' !

बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, पूर्व सांसद आर.के सिंह पटेल, एवं डीएम जे रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल, सीडीओ अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें कराया स्वास्थ परीक्षण: डाक्टरों नें चेक किया ब्लड प्रेशर

City News Uttar Pradesh

अपहरण के बाद बंधक बनाकर किशोरी के साथ कई दिनों तक गैंगरेप, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : अपर मुख्य सचिव ने शेष काम दस दिन में पूरा करने के दिए निर्देश, कहा-यह सीएम की महत्वाकांक्षी योजना

City News Uttar Pradesh

केन, यमुना और चंद्रावल नदियों में बाढ़ का नजारा : पानी नें दर्जनों गांवों को घेरा

Banda : पंचायत भवन बदहाल, सचिव के निलंबन के आदेश …

पांच सौ घर वीरान, करोड़ों हुए ‘दफन: कांशीराम कॉलोनी बनी खंडहर, सिस्टम पर सवाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़