28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री सूर्य प्रताप शाही का निरीक्षण: कहा- शिक्षा और अनुसंधान में लाएं व्यावहारिकता
उत्तर प्रदेश

मंत्री सूर्य प्रताप का निरीक्षण: कहा- शिक्षा और अनुसंधान में लाएं व्यावहारिकता

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नें कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों का समीक्षात्मक निरीक्षण किया। उच्चस्तरीय बैठक कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

मंत्री सूर्य प्रताप शाही का निरीक्षण: कहा- शिक्षा और अनुसंधान में लाएं व्यावहारिकता

मंत्री शाही ने बैठक में कहा कि विश्वविद्यालय में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं,वे सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं,बल्कि बुंदेलखंड के कृषि भविष्य की नींव हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि “हर ईंट में गुणवत्ता की गारंटी और हर योजना समय पर पूर्ण होनी चाहिए।” उन्होंने कार्यदाई एजेंसी को चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंत्री सूर्य प्रताप शाही का निरीक्षण: कहा- शिक्षा और अनुसंधान में लाएं व्यावहारिकता

मंत्री शाही ने ऑर्गेनिक प्रोडक्ट टेस्टिंग लैब का भी निरीक्षण किया, जो विश्वविद्यालय में प्राकृतिक और जैविक कृषि उत्पादों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्थापित की जा रही है। यह लैब किसानों को बाजार में प्रमाणित जैविक उत्पाद बेचने में मददगार साबित होगी। उन्होंने तकनीकी टीम से रिपोर्ट ली और कहा कि यह प्रयोगशाला बुंदेलखंड के किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होगी।

मंत्री सूर्य प्रताप शाही का निरीक्षण: कहा- शिक्षा और अनुसंधान में लाएं व्यावहारिकता

इसके बाद उन्होंने शैक्षणिक पशुचिकित्सा क्लीनिक परिसर का भी मुआयना किया, जहां छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और क्षेत्रीय पशुपालकों को प्रत्यक्ष सेवाएं दी जाती हैं। उन्होंने कुलपति और शिक्षकों से आग्रह किया कि छात्रों को स्थानीय जलवायु, मिट्टी और फसलों के अनुरूप नवाचार की ओर प्रेरित करें। इस निरीक्षण दौरे में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह भी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी का गरजा बुलडोजर: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया था निकाह, अब मुस्लिम युवक के रिश्तेदार के घर चला बुलडोजर

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का प्रयास : विलुप्त हो रहा “कठिया गेहूं” की खेतों में होगी “बहार”

विधायक प्रकाश की मंत्री से हाई-लेवल मीटिंग: बांदा को ‘महानगर’ बनाने का रोडमैप तैयार

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें एमएलसी चुनाव की समझाई रणनीति: हर हालत में होगी जीत

City News Uttar Pradesh

जिलाध्यक्ष कल्लू की कार्यशैली पर उठे ‘सवाल’ : जनता से क्यों दूर हुआ भाजपा का यह ‘लाल’ ?

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश द्वारा दीपावली पर्व की परीवा पर मचाई धूम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़