27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शोषण का केंद्र बना ग्रामोदय विश्वविद्यालय: कुलपति के खिलाफ 'हनुमान चालीसा' का 'शंखनाद'
उत्तर प्रदेश

शोषण का केंद्र बना ग्रामोदय विश्वविद्यालय: कुलपति के खिलाफ ‘हनुमान चालीसा’ का ‘शंखनाद’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। एक समय जिस विश्वविद्यालय को ग्रामीण विकास की मिसाल के रूप में स्थापित किया गया था, वही अब कर्मचारियों के शोषण और उत्पीड़न का केंद्र बन चुका है! जी हां, बात हो रही है महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट की, जो इन दिनों घोर प्रशासनिक उपेक्षा और कर्मचारियों के आक्रोश के चलते सुर्खियों में है।

शोषण का केंद्र बना ग्रामोदय विश्वविद्यालय: कुलपति के खिलाफ 'हनुमान चालीसा' का 'शंखनाद'

पिछले चार माह से वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। नाराज़ कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. भरत मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्यालय का घेराव कर डाला। इस “विरोध को परंपरागत नारों से नहीं, बल्कि हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से स्वर दिया” गया। कर्मचारियों ने परिसर को “धर्म और आंदोलन का मंच” बना दिया।

शोषण का केंद्र बना ग्रामोदय विश्वविद्यालय: कुलपति के खिलाफ 'हनुमान चालीसा' का 'शंखनाद'

कर्मचारियों का आरोप है कि कुलपति ने कई बार वेतन और पेंशन के भुगतान को लेकर आश्वासन दिया, लेकिन हर बार वादे झूठे निकले। न तो वेतन मिला, न पीएफ की कटौती जमा हुई और न ही पेंशन के भुगतान में पारदर्शिता दिखाई गई। इससे कर्मचारियों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यह कोई पहला विरोध नहीं है। इससे पहले भी कर्मचारी 66 दिनों तक अनवरत धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन और शासन-प्रशासन की कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि जब तक “कुलपति पद नहीं छोड़ते और वेतन भुगतान की गारंटी नहीं दी जाती,तब तक उनका संघर्ष और तेज़” होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस की पहल: चालकों और परिचालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

City News Uttar Pradesh

महोबा : कंप्यूटर सेंटर पर आरपीएफ का छापा, फर्जी आइडी से तैयार टिकटों के साथ युवक गिरफ्तार …

राजनीति : अखिलेश ने दी सख्त हिदायत, अनर्गल बयान ना दें सपाई, बोले- कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मिल चुका है मुझे संदेश

City News Uttar Pradesh

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी जेल में बीमार : बेटों नें मुलाकात कर जाना हाल

City News Uttar Pradesh

News : उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक IAS आफिसर का रुक सकता है प्रमोशन…

City News Uttar Pradesh

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू द्वारा दीपावली पर सर्व समाज की खुशहाली का संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़