28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा का डबल एजेंडा: योग से युवाओं को और बलिदान से विचारधारा को जोड़ेगी पार्टी
उत्तर प्रदेश

भाजपा का डबल एजेंडा: योग से युवाओं को और बलिदान से विचारधारा को जोड़ेगी पार्टी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजनीतिक दृष्टिकोण से संवेदनशील और संगठनात्मक रूप से सशक्त माने जाने वाली भाजपा जिले में आगामी दिनों में दो बड़े आयोजन कर राजनीतिक और वैचारिक जमीन को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 23 जून को जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को लेकर भाजपा ने मंडल स्तर तक सघन कार्यक्रम तय किए हैं, जिनके माध्यम से पार्टी ‘जनसंवाद से जनसंगठन’ की नीति पर काम करेगी। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक अहम बैठक में जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सभी 16 मंडलों के संयोजकों, सह-संयोजकों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ कार्ययोजना का खाका तैयार किया।

भाजपा का डबल एजेंडा: योग से युवाओं को और बलिदान से विचारधारा को जोड़ेगी पार्टी

उन्होंने कहा “योग भारत की आत्मा है। और भाजपा, भारत की चेतना का संवाहक संगठन है। योग दिवस केवल एक स्वास्थ्य अभियान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के आत्मबल को विश्वपटल पर दिखाने का पर्व है।” 19 और 20 जून को सभी मंडलों में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम, और फिर 21 जून को एक साथ मंडल स्तरीय योग दिवस के आयोजन से भाजपा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक अनुशासित शक्ति का प्रदर्शन करेगी। 23 जून, वह ऐतिहासिक तिथि जिसे भाजपा बलिदान और विचार के दिवस के रूप में मनाती है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की उस राष्ट्रवादी चेतना का स्मरण, जिन्होंने ‘एक देश, एक विधान, एक निशान’ का नारा देकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर सभी मंडलों में संगोष्ठी, वक्तव्य, और स्मृति गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन गोष्ठियों में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सम्मान करने से विकसित होती है प्रतिस्पर्धा की भावना – अपर निदेशक …

सांसद को नीची, पति को ऊंची कुर्सी: अफसरों की ‘चमचागिरी’ ने तोडा प्रोटोकॉल, लोकतंत्र शर्मसार !

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन की ‘रूपरेखा’ पर ‘मंथन’: आस्था का बनेगा ‘महाकुंभ’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का शिक्षकों से वादा: योगी सरकार ‘शिक्षक हितों’ को लेकर प्रतिबद्ध

तेज रफ्तार ने छीनी ज़िंदगी: खेत से लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, तोड़ा दम

कोरोना का कहर : बांदा में कोरोना से एक की मौत, 182 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव …

ब्रेकिंग न्यूज़