![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। सदर विधान सभा क्षेत्र की ज़मीन पर इन दिनों कुछ अलग ही राजनीतिक हलचल दिख रही है। सिर्फ भाषण नहीं, सीधा संवाद हो रहा है। सिर्फ प्रचार नहीं, धरातल की योजनाएं जनता तक पहुंचाई जा रही हैं। यह सब कुछ हो रहा है “विधायक प्रकाश दिवेदी की अगुवाई में, जो इन दिनों गांव-गांव जाकर “विकसित भारत के अमृतकाल की अलख जगा” रहे हैं।

सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महुआ मंडल के ग्राम कतरावल, सौता और प्रेमपुर में आयोजित की गईं जन चौपालों में उन्होंने न केवल ग्रामीणों को विकास का अहसास कराया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सेवा-यात्रा को गांव के चौपालों में जीवंत कर दिया।

विधायक दिवेदी ने कहा “मोदी जी के नेतृत्व में जो भारत उभरा है, वह सिर्फ सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं है। यह भारत अब गरीब के घर तक पहुंचता है, महिलाओं को गैस सिलिंडर देता है, किसानों के खाते में पैसा भेजता है, और हर घर नल से जल देता है।”

जन चौपालों में जब ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला, आयुष्मान कार्ड से इलाज हुआ, तो चौपाल तालियों से गूंज उठी। “विधायक बोले “डबल इंजन की सरकार सिर्फ प्रचार नहीं करती, परिणाम देती” है। और यही परिणाम हम चौपालों के माध्यम से जनता तक पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी राजनीति नारेबाजी नहीं,नीयत और नीति की राजनीति है।

चौपालों में विधायक प्रकाश ने दो टूक कहा “भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता और जनता से सीधा जुड़ाव है। हम केवल चुनाव के समय नहीं, हर समय जनता के बीच रहते हैं।” विधायक प्रकाश ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि “एक विधान, एक निशान और एक प्रधान” का सपना आज अमृतकाल में साकार हो रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
