
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात के बाद अब राजनीति और प्रशासन हरकत में आया है। चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम चकला में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की दिल दहला देने वाली घटना के बाद अब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए निषाद पार्टी और प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने चकला गांव पहुँचे। उन्होंने बच्ची के माता-पिता से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। न्याय की गारंटी दी। डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। यह घटना अत्यंत निंदनीय है। सरकार इस पर त्वरित व कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों से विस्तार से घटना की जानकारी ली। कहा कि जांच में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देश दिया कि जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर अपराधी को कठोरतम सजा दिलाई जाए। पीड़ित परिवार को निषाद पार्टी की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंत्री ने कहा कि पार्टी भविष्य में भी इस परिवार के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान और बाल सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार और पार्टी का संकल्प अडिग है।

डॉ. निषाद ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार आर्थिक, सामाजिक और कानूनी मदद तीनों स्तरों पर पीड़ित परिवार की सहायता करेगी। ग्राम चकला में इस वीभत्स घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से जल्द न्याय और दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। लोगों ने कहा कि ऐसे अपराधों पर सख्त उदाहरण पेश किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
