31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला: बोले - 'जीरो टॉलरेंस' के दावे खोखले, यूपी में दहशत का माहौल
उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला: बोले- ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावे खोखले, यूपी में दहशत का माहौल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी की बीजेपी सरकार पर ज़बरदस्त हमला बोलते हुए प्रदेश को “अपराध प्रदेश” करार दिया है।

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला: बोले - 'जीरो टॉलरेंस' के दावे खोखले, यूपी में दहशत का माहौल

अखिलेश यादव ने कहा, “अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं, हत्या कर रहे हैं और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अब सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गई है, जमीन पर सिर्फ खून और खौफ का राज दिख रहा है।” पूर्व सीएम ने राजधानी लखनऊ की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि सर्वोदय नगर में एक युवक को दिनदहाड़े दौड़ा कर गोली मार दी गई, वहीं पारा थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को उसके ही दफ्तर में पीट दिया।

भाजपा सरकार में प्रदेश में सूदखोरों का आतंक: किसानों का जिक्र कर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

मलिहाबाद में एक महिला पर हमला सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि उसने जबरन कब्जे का विरोध किया। जौनपुर में पिता और दो बेटों की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई। सहारनपुर में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने आत्महत्या कर ली। नोएडा में पुलिस की दबिश के दौरान सिपाही सौरभ देशवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अखिलेश यादव ने कहा कि “प्रदेश को स्थायी डीजीपी तक नहीं दे पा रही सरकार क्या कानून व्यवस्था संभालेगी ? बच्चियों के साथ दरिंदगी और महिलाओं पर हमले BJP की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण हैं।” सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश की जनता अब बीजेपी के वादों और जुमलों से थक चुकी है। अपराधियों का मनोबल चरम पर है, और सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें लगाई चौपाल : समस्यायें दूर कर जनता को किया निहाल

City News Uttar Pradesh

पिता ने नशा करने पर डांटा, तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान, भाई बोला बुरी संगत के कारण करने लगा था वह नशा

दहेज में सफारी गाड़ी न मिलने पर इंजीनियर ने की दूसरी शादी, पत्नी ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का लगाया आरोप …

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग सहायक अभियंता मंडलीय निर्वाचन संपन्न : सृष्टि अध्यक्ष एवं रवी सचिव निर्वाचित

City News Uttar Pradesh

धरती की कोख सूख रही: पानी की एक-एक बूंद पर खतरा, बर्बादी पर सिस्टम खामोश

City News Uttar Pradesh

पत्नी को वीडियो कॉल कर युवक ने कर ली खुदकुशी: मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़