
- विनोद मिश्रा
बांदा। सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशायी हो गई। किसी नें अतिक्रमण नहीं हटाया। नोटिस की अंतिम डेट भी समाप्त हो गई। मामला यह है की नवाब टैंक को केन नदी से जोड़ने वाले शहर के प्राचीन निम्नी नाले के इर्दगिर्द आबाद बस्ती के लोगों को सिंचाई विभाग ने नोटिस जारी किया था।

इन्हें तत्काल अपने मकान और कब्जे हटाने के निर्देश थे। न हटाने पर तीन दिसंबर को ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई थी। ढाई माह बीत गये सिंचाई विभाग की नोटिस गीदड़ भभकी साबित हुई है। हालांकि जब नोटिस दी गई थी तब इससे कई परिवारों में हलचल मची थी। गृह स्वामियों ने सिंचाई विभाग के दावे को गलत बताया था।

बांदा सिंचाई प्रखंड तृतीय के अधिशासी अभियंता ने निम्नीनाला के किनारे व आसपास पक्के-कच्चे मकान बनाकर कई दशकों से रह रहे लोगों को अलग अलग नोटिस में कहा था कि राम निवास मंदिर से मर्दननाका पुलिया तक (मौजा निम्नीपार गाटा सं-114) में मकान बनाकर निम्नीनाले का आकार और बहाव (रुख) बदल दिया गया है। यू आकार वाले नाले को सीधा कर दिया है। विभाग के कहने पर भी अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। तत्काल अवैध कब्जे नहीं हटाने पर विभाग खुद ध्वस्तीकरण करके कब्जाधारियों से इसका खर्च वसूल करेगा। लेकिन सिंचाई विभाग अपनी चेतावनी पर कायम नहीं रह पाया। उसकी हेकड़ी फिलहाल कब्जाधारियों के सामने नतमस्तक है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
