
- विनोद मिश्रा
बांदा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग ने किन्नर समाज के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया। बुधवार को एआरटीओ प्रशासन शंकर सिंह के नेतृत्व में बाबूलाल चौराहा और कालूकुआं चौराहे पर यह अभियान आयोजित किया गया।

जिसमें किन्नर समाज के लोगों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने, नशे में वाहन न चलाने और सीट बेल्ट लगाने की अपील की। अभियान के दौरान बस चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच भी की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे नशे की हालत में वाहन तो नहीं चला रहे हैं।

होली के मद्देनजर ओवरलोडिंग को रोकने के लिए भी वाहन चालकों को सचेत किया गया। साथ ही, होली के त्यौहार के मद्देनजर ओवरलोडिंग को रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। एआरटीओ शंकर जी सिंह ने बताया कि किन्नर समाज जहां-जहां बधाई देने जाता है, वहां वे हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए भी प्रेरित करें।

इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। इस अभियान में पीटीओ रामसुमेर यादव, यातायात प्रभारी अनूप दुबे, सड़क दुर्घटना समिति के सदस्य सुनील सक्सेना, और किन्नर समाज की प्रमुख सदस्य अंजना, किशोरी, बबली, मुन्नी, पूजा, वर्षा समेत कई लोग उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
