City News Uttar Pradesh
पीडब्ल्यूडी का बड़ा घोटाला: एक ही हाईवे के लिए दो बार स्वीकृत कराए करोड़ों रुपये
उत्तर प्रदेश

पीडब्ल्यूडी का बड़ा घोटाला: एक ही हाईवे के लिए दो बार स्वीकृत कराए करोड़ों रुपये

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। विभाग ने बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे के एक ही हिस्से के लिए दो अलग-अलग योजनाओं में करोड़ों रुपये स्वीकृत करा लिए।

पीडब्ल्यूडी का बड़ा घोटाला: एक ही हाईवे के लिए दो बार स्वीकृत कराए करोड़ों रुपये

इसमें एक ओर जहां नवीनीकरण के लिए 4 करोड़ रुपये मंजूर कराए गए, वहीं उसी मार्ग के लिए 12 लाख रुपये पैचवर्क के लिए भी जारी करवा लिए गए।

पीडब्ल्यूडी का बड़ा घोटाला: एक ही हाईवे के लिए दो बार स्वीकृत कराए करोड़ों रुपये

चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मार्ग के लिए पीडब्ल्यूडी ने यह धनराशि ली, उसमें करीब 1.5 किलोमीटर लंबा हिस्सा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अधीन आता है। इस हिस्से का नवीनीकरण और चौड़ीकरण पहले ही यूपीडा द्वारा डेढ़ साल पहले कराया जा चुका है।

पीडब्ल्यूडी का बड़ा घोटाला: एक ही हाईवे के लिए दो बार स्वीकृत कराए करोड़ों रुपये

इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी ने इस दूरी को भी स्वीकृति में शामिल कर शासकीय धन की क्षति पहुंचाई। इस भ्रष्टाचार की शिकायत मंडलायुक्त और जिलाधिकारी एवं शासन के भी संज्ञान में मामला पहुंचा है।

पीडब्ल्यूडी का बड़ा घोटाला: एक ही हाईवे के लिए दो बार स्वीकृत कराए करोड़ों रुपये

यह बताना भी जरूरी है की जिले में लगातार पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। पहले भी कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, लेकिन दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बार यदि जांच निष्पक्ष रूप से की गई, तो कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला : सर्व सेवा संघ भवन को गिराने का आदेश, महात्मा गांधी की विरासत पर हमला

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष की हुंकार : बूथ की मजबूती चुनाव में जीत का आधार

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश बंसल की चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर बदल गया थाना-चौकी का गणित

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह की हिदायत : शिकायतों का तीन दिन में हो निस्तारण …

City News Uttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ अब 25 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री की दूसरी पारी की शपथ ! उप मुख्यमंत्रियों को लेकर फंसा पेंच ?

City News Uttar Pradesh

ऑटो में 18 सवारी देख एआरटीओ हुए दंग : वाहन सीज कर काटा भारी भरकम चालान, ड्राइवर का लाइसेंस जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़