City News Uttar Pradesh
जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक: लगाए गए "स्कैनिंग मशीन और मेटल डिटेक्टर"
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक: लगाए गए “स्कैनिंग मशीन और मेटल डिटेक्टर”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बैगेज स्कैनिंग मशीन और मेटल डिटेक्टर को शामिल किया गया है। अब कारागार में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और सामान की गहन जांच होगी, जिससे प्रतिबंधित वस्तुएं अंदर न जा सकें।

जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक: लगाए गए "स्कैनिंग मशीन और मेटल डिटेक्टर"

मंडल कारागार में मौजूदा समय में एक हजार से अधिक बंदी निरुद्ध हैं, और प्रतिदिन 300 से 400 लोग कैदियों से मुलाकात के लिए आते हैं। अब बैगेज स्कैनिंग मशीन की मदद से मुलाकात प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित हो जाएगी। जेल प्रशासन की मांग पर शासन ने करीब पांच लाख की लागत से एक्स-रे बैगेज स्कैनिंग मशीन उपलब्ध कराई है। यह मशीन सोमवार से काम करना शुरू कर देगी।

जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक: लगाए गए "स्कैनिंग मशीन और मेटल डिटेक्टर"

इसके अलावा, जेल परिसर में पहले से ही मेटल डिटेक्टर लगाए जा चुके हैं। अब जेल में प्रवेश करने वाला हर सामान पहले स्कैन होगा, फिर ही अंदर ले जाया जा सकेगा। जेलर राजेश कुमार ने बताया कि यह मशीन जेल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। जेल प्रशासन ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखा था, जिसके बाद इस अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण को जेल सुरक्षा बेड़े में शामिल किया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनंद अपात्रों को नही लेने देंगे “आनंद”, सख्त तेवर ने छुड़ाए छक्के ! …

सपा नेता अशोक गौर नें बांदा के ‘गांधी’ की ‘प्रतिमा’ लगवाने की उठाई मांग: बोले ‘सभी दल’ भूल गये ‘वादा’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : तीन माह से वेतन के लाले, कैसे जले घर का चूल्हा …

City News Uttar Pradesh

बिजली समस्या का होगा निदान : विधायक प्रकाश फीडरों की छमता बढ़ाने को सक्रिय, किया अधिष्ठापन …

City News Uttar Pradesh

Banda  : बाहुबली विधायक के लिए सुरक्षा के इंतजाम बढ़े, जेल के काटे गये पेड़ …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले- अब नहीं डूबेगा शहर, पालिका की बरसात से पहले ‘जंग-ए-सफाई’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़